{"_id":"676ff925419b6b4e970a26ac","slug":"notice-to-disconnect-connection-to-60-electricity-consumers-in-barathi-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-129220-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बरठीं में 60 विद्युत उपभोक्ताओं को कनेक्शन काटने का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बरठीं में 60 विद्युत उपभोक्ताओं को कनेक्शन काटने का नोटिस
विज्ञापन
दो लाख रुपये के बिल का नहीं किया भुगतान
31 दिसंबर तक बिल की अदायगी करने का दिया समय
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। विद्युत बोर्ड की सब डिवीजन बरठीं बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करने जा रहा है। जो 31 दिसंबर तक बिजली के बिल का भुगतान न करेंगे उनके कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
बोर्ड ने क्षेत्र के 60 उपभोक्ताओं की सूची भी सार्वजनिक कर दी है। इन उपभोक्ताओं ने करीब दो लाख रुपये के बिल का भुगतान नहीं किया है। बरठीं सब डिवीजन के अंतर्गत करीब दस हजार से ज्यादा उपभोक्ता हैं। इनमें से 60 ऐसे लापरवाह उपभोक्ता हैं, जिन्होंने दो से छह माह तक बिजली का बिल जमा नहीं करवाया है। बोर्ड ने उन्हें नोटिस जारी कर दिए हैं।
सहायक अभियंता हरबंस लाल शर्मा और कनिष्ठ अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि कई बार नोटिस जारी करने के बाद भी यह उपभोक्ताओं बिल का भुगतान नहीं कर रहे हैं। बरठीं, बड़गांव, बलोह, बलसीणा सुन्हाणी, कोटलु ब्राह्मणा, छत, कपाहड़ा सहित अन्य पंचायत के उपभोक्ताओं के पास ही लाखों का बिल फंसे हैं। उपभोक्ता कनेक्शन काटने के दौरान पूरा बिल अदा कर देगा तो कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। उन्होंने 31 दिसंबर तक दिल की अदायगी करने की अपील उपभोक्ताओं से की है। यदि किसी उपभोक्ता का कनेक्शन कट गया तो उसको दोबारा जोड़ने के लिए अतिरिक्त फीस उपभोक्ताओं से वसूली जाएगी।