फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   notice

बाजार में अवैध कब्जा करने पर 56 लोगों को नोटिस

Tue, 20 Oct 2020 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
notice
बरठीं (बिलासपुर)। बरठीं बाजार में अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। कुछ दिन पहले सिविल अस्पताल बरठीं को सैनिटाइज करने के लिए गई फायर ब्रिगेड की गाड़ी अवैध कब्जों के कारण नहीं पहुंच पाई थी।
विज्ञापन

अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद राजस्व विभाग हरकत में आया और उपमंडल अधिकारी झंडूता विकास शर्मा, तहसीलदार मुल्तान सिंह बनियाल और थाना प्रभारी कर्म सिंह ठाकुर के नेतृत्व में टीम ने मौके का निरीक्षण किया। पाया कि बरठीं मुख्य चौक से रावमापा बरठीं और सिविल अस्पताल की ओर जाने वाली सड़क पर 56 लोगों ने अवैध कब्जा किया है। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जाधारियों को नोटिस भेज दिए गए हैं। राजस्व विभाग के अधिकारियों ने बताया कि खसरा नंबर 361 व 399 गैर मुमकिन सड़क पर मौजा बरठीं में अवैध कब्जा किया गया है। सड़क तंग होने के कारण अस्पताल को जाने वाले बड़े वाहनों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वाहनों को मुख्य चौक से ही लौटना पड़ता है। इस कारण नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन

उधर उपमंडल अधिकारी झंडूता विकास शर्मा ने बताया कि बरठीं बाजार के 56 लोगों को अवैध कब्जा हटाने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। उन्होंने बताया कि 15 दिन में अवैध कब्जा न हटाने की स्थिति में उक्त कब्जाधारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके लिए वे स्वयं उत्तरदायी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed