फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   No trace of the woman who was swept away in Sutlej

Bilaspur News: सतलुज में बही महिला का नहीं लगा कोई पता

Tue, 17 Jun 2025 11:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
No trace of the woman who was swept away in Sutlej
तरेड़ गांव में घास काटते हुए गिरी थी नदी
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। सतलुज में बही तरेड़ गांव की महिला का तीसरे दिन भी पता नहीं चला। मंगलवार को भी नदी के आसपास महिला की खोज के लिए अभियान चलाया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। हालांकि खराब मौसम के कारण बीबीएमबी के गोताखोर मंगलवार को खोज अभियान में शामिल नहीं हो पाए।


उपमंडल सदर के तरेड़ गांव की कौशल्या देवी(40) रविवार शाम को नदी किनारे घास काटते हुए सतलुज में गिर गई थी। साथ में घास काटने आई सास ने दुपट्टे से बचाने की कोशिश की लेकिन तेज बहाव के कारण वह दुपट्टे को नहीं पकड़ पाई। सोमवार शाम से ही खोज अभियान शुरू कर दिया गया था। स्थानीय तैराकों की भी मदद ली गई है। इसके अलावा ड्रोन की मदद से नदी के किनारों पर भी महिला की खोज की जा रही है। मंगलवार को बीबीएमबी के गोताखोरों को बुलाए थे, लेकिन भारी बारिश के बाद वह नहीं आ पाए। अब बुधवार को उनकी खोज अभियान में शामिल होने की संभावना है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी ने बताया कि खोज अभियान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed