फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   No buses available after 5:30 PM; villagers seek additional service.

Bilaspur News: साढ़े पांच बजे के बाद नहीं मिलती बस, ग्रामीणों ने मांगी अतिरिक्त सेवा

Fri, 11 Sep 2026 12:35 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
No buses available after 5:30 PM; villagers seek additional service.
बरठीं-घुमारवीं वाया सुन्हाणी मार्ग पर शाम के समय यात्रियों को हो रही परेशानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। झंडूता उपमंडल की ग्राम पंचायत सुन्हाणी के लोगों ने बरठीं-घुमारवीं सड़क मार्ग वाया सुन्हाणी पर शाम के समय अतिरिक्त बसें चलाने की मांग उठाई है। लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर शाम करीब साढ़े पांच बजे के बाद बस सुविधा उपलब्ध नहीं होने से क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बरड़ गांव निवासी समाजसेवी प्रवीण कुमार ने बताया कि बरठीं से घुमारवीं वाया सुन्हाणी मार्ग कई गांवों को जोड़ता है और बड़ी संख्या में लोग प्रतिदिन इस मार्ग से आवागमन करते हैं। नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और जरूरी कार्यों से घुमारवीं जाने वाले लोगों को शाम के समय बस न मिलने के कारण निजी वाहनों या अन्य साधनों पर निर्भर रहना पड़ता है। इससे उन्हें अतिरिक्त खर्च के साथ-साथ कई बार काफी देर तक घर पहुंचने के लिए इंतजार करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि शाम के समय लोगों की आवाजाही अधिक रहती है, लेकिन साढ़े पांच बजे के बाद नियमित बस सेवा न होने से सबसे अधिक परेशानी नौकरी और पढ़ाई के सिलसिले में बाहर जाने वाले लोगों को झेलनी पड़ती है। कई ग्रामीणों को मजबूरी में निजी वाहन या महंगे साधनों का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed