फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Nitiksha makes history; name entered in the India Book of Records.

Bilaspur News: नितिक्षा ने रचा इतिहास, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज

Sat, 18 Jul 2026 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Nitiksha makes history; name entered in the India Book of Records.
देहरा की नितिक्षा ठाकुर मेडल और परिजनों के साथ। स्रोत: जागरूक पाठक
महिषासुरमर्दिनि स्तोत्रम् के शुद्ध और प्रभावशाली पाठ के लिए मिला सम्मान, परिवार में खुशी का माहौल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपमंडल घुमारवीं के गांव देहरा की नितिक्षा ठाकुर ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। महिषासुरमर्दिनि स्तोत्रम् के प्रभावशाली और शुद्ध पाठ के लिए नितिक्षा का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है। उपलब्धि का मेडल और प्रमाणपत्र घर पहुंचने पर परिवार में खुशी का माहौल है। नितिक्षा, नितिन कुमार और दीक्षा कुमारी की पुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि पर माता-पिता के साथ दादा मुख्त्यार सिंह, दादी नीलम देवी और अन्य परिजनों ने खुशी जताई है। परिजनों का कहना है कि नितिक्षा ने अपनी मेहनत, लगन और संस्कारों के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। नितिक्षा की उपलब्धि से गांव देहरा और आसपास के क्षेत्र में भी खुशी की लहर है। ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।परिजनों ने बताया कि नितिक्षा आगे भी इसी तरह मेहनत कर नई उपलब्धियां हासिल करने और जिले व प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रयासरत रहेंगी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे परिवार और क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed