फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   news,khad seller

जिले में यूरिया की बढ़ी किल्लत, ब्लैक में खरीदने को मची होड़

Fri, 10 Jul 2020 11:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
news,khad seller
तलाई में उचित मूल्य की दुकान पर खाद खरीदने के लिए उमड़ी किसानों की भीड़। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। जिले में यूरिया की किल्लत ने किसानों में हाहाकार मचा रखा है। किसानों को घंटों की इंतजारी के बाद महज एक अथवा दो ही बोरी खाद मिल पा रही हैं। जबकि खरीफ के सीजन में बुआई के दौरान किसानों की मांग अधिक होती है। ऐसे में कृषि विभाग 219 मीट्रिक टन यूरिया की जगह महज सौ मीट्रिक टन ही मुहैया करा सका है। जिसके चलते किसानों को यूरिया की खरीदारी के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। हालात इतने बिगड़ रहे हैं कि जहां यूरिया न मिलने से किसान भरे ट्रक लूट रहे हैं तो वहीं लाइन के दौरान किसानों में विवाद भी देखा जा रहा है। इसके अलावा ब्लैक में खरीदने की होड़ मची हुई है।
विज्ञापन

दरअसल, बिलासपुर जिले में हिमफैड के छह स्टोर हैं। जिनके लिए कृषि प्रशासन की ओर से 219 मीट्रिक टन की डिमांड दी थी। लेकिन उसमें से अभी तक हिमफैड के स्टोरों में 86 मीट्रिक टन का ही स्टोर जिला में पहुंचा है। इसमें बिलापसुर स्टोर में 9 मीट्रिक टन, गरमोड़ा स्टोर में 9 मीट्रिक टन, घुमारवीं स्टोर में 24.3 मीट्रिक टन, पडयालग स्टोर में 25.2 मीट्रिक टन, गेहड़वीं स्टोर में 9 मीट्रिक टन और कुढ़ेड़ा स्टोर में भी 9 ही मीट्रिक टन खाद पहुंची है। इसके अलावा इफ्को के स्टोर में भी कुछ स्टॉक पहुंचा है। लेकिन इस स्टॉक से किसानों की जरूरत पूरी नहीं हो पा रही है। ऐसे में यूरिया की कम आपूर्ति जिले में काफी कम है। लिहाजा किसानों के बीच मारामारी मची हुई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को तलाई क्षेत्र में हालत यह थे कि दी तलाई ग्राम सभा सहकारी समिति तलाई में यूरिया की कमी के चलते किसानों को समस्या से जूझना पड़ रहा है। शुक्रवार को 280 बैग का एक ट्रक यूरिया का आया था। जिसकी हाथों हाथ ही बिक्री हो गई। हालात यह थे कि खाद के बैग कम और किसान अधिक सभा में सरकारी डिपो पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि सभा के अंतर्गत 11 वार्डों के किसान अपनी फसलों को समय पर खाद न मिलने के कारण चिंतित हैं। यहीं हाल घुमारवीं, झंडूता सहित अन्य क्षेत्रों में भी है। जहां भी खाद के लिए किसानों के बीच मारमारी मची हुई है।

यूरिया की कमी से पीले पड़ने लगी फसल
समय पर खाद न होने के कारण किसानों की फ सल का रंग पीला पड़ने लगी है। जगदीश कुमार, मानेंद्र सिंह चंदेल, नरेश कुमार, धर्मपाल, अशोक कुमार, भाग सिंह, रंजीत कुमार इत्यादि कई किसानों ने बताया कि प्रति किसान को जहां 10 बैग चाहिए होता है। वहीं मात्र कुछ किसानों को एक ही बैग मिल रहा है। सैकड़ों किसान अभी बिना खाद के अपनी फसलों को लेकर चिंतित हैं।
किसानों ने मांग करते हुए कहा है कि शीघ्र ही समय रहते उन्हें यूरिया खाद उपलब्ध करवाई जाए। ताकि फ सलों के नुकसान को समय पर बचाया जा सके।
सचिव ओंकार शर्मा ने कहा मंगलवार तक दूसरी गाड़ी के आने की संभावना है। शीघ्र ही किसानों को खाद उपलब्ध करवा समस्या से निजात दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed