फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Newborns will get state-of-the-art care at AIIMS Bilaspur

Bilaspur News: एम्स बिलासपुर में नवजात को मिलेगी अत्याधुनिक देखभाल

Tue, 19 May 2026 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Newborns will get state-of-the-art care at AIIMS Bilaspur
फाइबरऑप्टिक ट्रांसइल्यूमिनेटर और एक्सोथर्मिक इंफेंट वार्मर लगेंगे
विज्ञापन

समय से पहले जन्मे और कम वजन वाले बच्चों के इलाज में मिलेगी मदद
सुरक्षित तापमान बनाए रखने और नसों की जांच में होंगे उपयोगी उपकरण

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एम्स बिलासपुर के नियोनेटोलॉजी विभाग में नवजात शिशुओं की देखभाल और उपचार व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है। विभाग में जल्द ही अत्याधुनिक फाइबरऑप्टिक ट्रांसइल्यूमिनेटर और एक्सोथर्मिक इंफेंट वार्मर उपलब्ध होंगे। इससे विशेष रूप से समय से पहले जन्मे और कम वजन वाले बच्चों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।

फाइबरऑप्टिक ट्रांसइल्यूमिनेटर उपकरण नवजात शिशुओं की नसों और शरीर के अंदरूनी हिस्सों की सुरक्षित जांच में उपयोग किया जाता है। इसमें उच्च क्षमता वाली एलईडी रोशनी, एडजस्टेबल ब्राइटनेस और तापमान सुरक्षा जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगी। इससे चिकित्सकों को इलाज में अधिक सटीकता और आसानी होगी। एक्सोथर्मिक इंफेंट वार्मर नवजात शिशुओं के शरीर का तापमान लंबे समय तक सुरक्षित बनाए रखने में सहायक होगा। इसमें पीसीएम आधारित जेल पैक और विशेष बेबी रैप की सुविधा रहेगी। इससे बच्चों को सुरक्षित और नियंत्रित गर्माहट मिल सकेगी। यह उपकरण बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की स्थिति में भी उपयोगी माना जा रहा है। संस्थान ने उपकरणों की खरीद के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed