फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   New Year Fair will be celebrated from 30th December to 2nd January in Sri Nayana Devi

श्री नयना देवी जी में 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक मनाया जाएगा नव वर्ष मेला

Thu, 23 Dec 2021 10:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
New Year Fair will be celebrated from 30th December to 2nd January in Sri Nayana Devi
बिलासपुर। श्री नयना देवी जी में 30 दिसंबर से 2 जनवरी 2022 तक मनाए जाने वाले नववर्ष मेले की तैयारियों की समीक्षा बैठक बचत भवन में अतिरिक्त उपायुक्त तोरुल रवीश की अध्यक्षता में की गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मेले के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए उपमंडल अधिकारी श्री नयना देवी जी स्थित स्वारघाट को नोडल अधिकारी तथा उप अधीक्षक पुलिस श्री नयना देवी जी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए परिसर क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पांच सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त मेले के दौरान 300 पुलिस कर्मी एवं 130 होमगार्ड जवान तैनात रहेंगे। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान पटाखे चलाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा तथा समस्त गाड़ियों का कौलां वाला टोबा, कैंचीमोड़ एवं सीएचसी बैरियर पर निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए चिह्नित स्थानों पर ट्रैफिक नियंत्रण के लिए पर्याप्त स्टाफ नियुक्त किया जा रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्री नयना देवी जी की समस्त पार्किंग में निर्धारित रेटों को डिस्प्ले करवाना सुनिश्चित करें। ताकि मेले के दौरान श्रद्धालुओं से पार्किंग के मनचाहे रेट न वसूले जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस दौरान श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए संबंधित विभागों की ओर से अस्थायी केंद्रों का संचालन किया जाएगा, जो मेले के दौरान 24 घंटे खुले रहेंगे। बताया कि श्री नयना देवी जी मंदिर न्यास में किसी भी प्रकार का प्रसाद ले जाने, ढोल नगाड़े, बैंड बाजे और जागरण आदि पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने सभी विभागों को अपना-अपना सेफ्टी ऑडिट करवाकर सर्टिफिकेट 26 दिसंबर से पूर्व मंदिर अधिकारी कार्यालय को भिजवाना सुनिश्चित करें। इस अवसर एसडीएम श्री नयना देवी जी राजकुमार, आदेशक होमगार्ड डीएस जम्वाल, मंदिर प्रभारी, पुलिस विभाग के अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed