फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   new year fair in naina devi

शक्तिपीठ नयनादेवी में उमड़ा सैलाब, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Sat, 01 Jan 2022 11:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
new year fair in naina devi
शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में नववर्ष मेला के दौरान सजा मां का दरबार। - फोटो : BILASPUR
श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में नववर्ष मेले धूमधाम से मनाए जा रहे हैं। नववर्ष पर रात डेढ़ बजे मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। एक जनवरी को शाम पांच बजे तक 70 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेका। नववर्ष मेले के दूसरे दिन मंदिर में 10.27 लाख नकदी, 1.600 ग्राम सोना, 6.200 किलो चांदी और 126 डॉलर चढ़ावे के रूप में चढ़े।
विज्ञापन

नववर्ष को जैसे ही रात के 12 बजे नयना देवी जी मंदिर और बस अड्डे पर श्रद्धालुओं ने खूब आतिशबाजी की और पटाखे फोड़े। लगभग 15 मिनट तक यह सिलसिला चलता रहा। मंदिर के बाहर हजारों की संख्या में श्रद्धालु खड़े थे। पुलिस सतर्क थी और उन्होंने व्यवस्था को बखूबी संभाले रखा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए नववर्ष की पूर्व संध्या से ही पूरे नयना देवी परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा लगा दिया गया था। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर नयना देवी मंदिर में आने वाली हर सड़क में चौकसी बढ़ा दी गई थी। भाखड़ा डैम, कैंची मोड़ और कोलांवाला टोबा में श्रद्धालुओं की चेकिंग करने के बाद ही उन्हें मंदिर भेजा गया। इस दौरान श्रद्धालुओं को अपने साथ अस्त्र-शस्त्र ले जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध था।
विज्ञापन

मंदिर से श्रद्धालुओं को फ्लाईओवर से मंदिर भेजा गया। सीढ़ियों के रास्ते से वापस भेजा। लगभग 110 सीसीटीवी कैमरों ने मंदिर परिसर में होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। जैसे ही वैष्णो देवी मंदिर में हुई घटना की सूचना मिली तो प्रशासन और सतर्क हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर अध्यक्ष एसडीएम राजकुमार ने कहा कि श्री नयनादेवी जी में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। हालांकि श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रही, लेकिन सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता से सब शांतिपूर्ण ढंग से निपट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed