{"_id":"6739d99d175256f3f309d06c","slug":"new-journalism-challenges-are-emerging-with-the-changing-nature-of-media-dc-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-126672-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीडिया के बदलते स्वरूप के साथ उभर रही हैं नई पत्रकारिता चुनौतियां : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीडिया के बदलते स्वरूप के साथ उभर रही हैं नई पत्रकारिता चुनौतियां : डीसी
Sun, 17 Nov 2024 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 17 Nov 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर में राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित मुख्यातिथि उपायुक्त आबिद हुस
-बिलासपुर में मनाया गया राष्ट्रीय प्रेस दिवस
-मीडिया के बदलते स्वरूप पर की विस्तृत चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से बिलासपुर में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जिले भर से पत्रकार व प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम में उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
कार्यक्रम के दौरान मीडिया के बदलते स्वरूप पर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि जैसे-जैसे मीडिया का स्वरूप बदल रहा है। वैसे-वैसे पत्रकारिता के सामने नई चुनौतियां भी सामने आ रही हैं। डिजिटल मीडिया, सोशल मीडिया और नए तकनीकी उपकरणों के कारण पत्रकारिता के स्वरूप में बड़ा बदलाव आया है। यह बदलाव विशेष रूप से सिटीजन जर्नलिज्म की बढ़ती भूमिका को दर्शाता है, जहां अब आम नागरिक भी समाचारों के प्रसार में सक्रिय हो गए हैं। उपायुक्त ने मीडिया की जिम्मेदारी और विश्वसनीयता पर बल देते हुए कहा कि डिजिटल युग में खबरें तेजी से फैलती हैं लेकिन उनकी सटीकता और प्रमाणिकता को सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने पत्रकारों से आग्रह किया कि वे खबरों की सत्यता पर पूरी तरह से ध्यान दें ताकि समाज में मीडिया की विश्वसनीयता बनी रहे।
उपायुक्त ने कहा कि बदलते दौर में मीडिया का स्वरूप तेजी से बदल रहा है लेकिन इसके बावजूद प्रिंट मीडिया का महत्व और प्रभाव कम नहीं हुआ है। आज लोग समाचार पत्रों को डिजिटल माध्यम और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के जरिए पढ़ रहे हैं जो पत्रकारिता और प्रौद्योगिकी के सफल समावेश का संकेत है। उपायुक्त ने बिलासपुर के पत्रकारों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सकारात्मक पत्रकारिता के कारण जिले में वाटर स्पोर्ट्स टूरिज्म की शुरुआत, पहली डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण और गुड गवर्नेंस इंडेक्स में दूसरा स्थान प्राप्त करना संभव हुआ है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संदीप धवल, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. निधि पटेल, एसडीएम सदर अभिषेक कुमार गर्ग, डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान, प्रेस क्लब की अध्यक्ष सरोज पाठक, पूर्व अध्यक्ष अजय उपाध्याय, डीपीआरओ मीना बेदी और एपीआरओ हेमंत नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।