फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   navrater in naina devi temple

शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में नवमी पर 40 हजार भक्तों ने नवाया शीश

Sun, 10 Apr 2022 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
navrater in naina devi temple
श्री नयनादेवी जी में चैत्र नवरात्र के दौरान दर्शन करने के लिए आए भक्त। - फोटो : BILASPUR
श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में चैत्र नवरात्र के दौरान अष्टमी तक 1 करोड़ 6 लाख 94 हजार 188 रुपये नकदी, 190 ग्राम 270 मिलीग्राम सोना, 13 किलो 976 ग्राम चांदी का चढ़ावा चढ़ा। रामनवमी पर मंदिर में देश-विदेश के करीब 40 हजार ने शीश नवाया।
विज्ञापन

11 अप्रैल तक चलने वाले चैत्र नवरात्र में रविवार को अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद थी। इसके लिए मंदिर प्रशासन ने पहले ही पुख्ता इंतजाम किए थे। पुलिस प्रशासन की व्यवस्था भी चौकस रही। रविवार को भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचे। मंदिर परिसर मां के जयकारों से गूंज उठा। तेज धूप में श्रद्धालु काफी समय तक जत्थों में खड़े रहे। प्रशासन ने धीरे-धीरे सभी श्रद्धालुओं को आराम से फ्लाईओवर के माध्यम से माता के दरबार में भेजा। रज्जू मार्ग से आने वाले श्रद्धालुओं को भी दशनामी अखाड़े के रास्ते के साथ जोड़ दिया, जिसके चलते मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती गई। मंदिर न्यास ने यात्रियों की सुविधा के लिए 100 कर्मचारियों को अस्थायी रूप से नियुक्त किया था, जिन्होंने बखूबी श्रद्धालुओं को सुविधाएं प्रदान कीं। लंगर में भोजन परोसने की व्यवस्था भी बेहतर रही। मंदिर न्यास ने असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए 110 सीसीटीवी कैमरों का सहारा लिया। इन कैमरों से कोलांवाला टोबा से लेकर भाखड़ा डैम तक हर गतिविधि पर नजर रखी गई।
विज्ञापन

मंदिर अधिकारी राजकुमार ठाकुर ने बताया कि चैत्र नवरात्रों का 11 अप्रैल को समापन हो रहा है। न्यास को अष्टमी नवरात्रे को 20.79 लाख नकदी, 50.800 ग्राम सोना, 2 किलो 660 ग्राम चांदी चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुई। विदेशी मुद्रा में चार डॉलर अमेरिका से प्राप्त हुए। उन्होंने बताया कि आठ नवरात्र में मंदिर को 1 करोड़ 6 लाख 94 हजार 188 रुपये नकदी,190 ग्राम 270 मिलीग्राम सोना, 13 किलो 976 ग्राम चांदी चढ़ावे के रूप में मिला। सोमवार को हवन यज्ञ के साथ नवरात्रों का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed