फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   National style wrestling competition in Maharashtra from November 20

Bilaspur News: महाराष्ट्र में राष्ट्रीय शैली कुश्ती प्रतियोगिता 20 नवंबर से

Wed, 15 Oct 2025 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
National style wrestling competition in Maharashtra from November 20
नवंबर में घुमारवीं में चुनी जाएगी हिमाचल की टीम
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं ( बिलासपुर)। महाराष्ट्र के सतारा में 20 से 23 नवंबर तक सीनियर नेशनल भारतीय शैली कुश्ती प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता का सबसे बड़ा आकर्षण हिंद केसरी खिताब होगा। इसका प्रथम पुरस्कार महिंद्रा थार जीप और चांदी की गदा है।
इस प्रतियोगिता के लिए हिमाचल की टीम का चयन नवंबर में घुमारवीं में होने वाली सीनियर राज्य स्तरीय भारतीय शैली कुश्ती प्रतियोगिता से किया जाएगा। यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता चैहड़ भारत केसरी दंगल के अखाड़े में 10 नवंबर से पहले करवाई जाएगी।
विज्ञापन

संघ ने समाजसेवी चंद्र मोहन शर्मा को इस प्रतियोगिता का मुख्य संरक्षक नियुक्त किया है। संघ के मुख्य प्रवक्ता कमल ठाकुर ने बताया कि चंद्र मोहन शर्मा सच्चे कुश्ती प्रेमी हैं, जो प्रदेश में भारतीय मिट्टी की कुश्ती को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत हैं। उनका संघ से जुड़ना कुश्ती के क्षेत्र में एक नया आयाम स्थापित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस नियुक्ति में चेतना संस्था के सचिव हरीश नड्डा और राष्ट्रीय महासचिव गौरव रोशन लाल का विशेष योगदान रहा। कमल ठाकुर ने बताया कि चंद्र मोहन शर्मा पहले पांच वर्ष तक गद्दे की कुश्ती संघ के प्रदेश प्रधान रह चुके हैं और अब मिट्टी की कुश्ती संघ को अपना समर्थन देकर उन्होंने भारतीय शैली कुश्ती को नई दिशा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed