फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   National Padyatra to be held on 150th birth anniversary of Sardar Patel

Bilaspur News: सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर होगी राष्ट्रीय पदयात्रा

Thu, 09 Oct 2025 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 09 Oct 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
National Padyatra to be held on 150th birth anniversary of Sardar Patel
युवाओं में राष्ट्रीय गौरव, एकता की भावना बढ़ाने के लिए माई भारत की पहल
विज्ञापन

अभियान में कराई जाएंगी सोशल मीडिया रील प्रतियोगिता, निबंध लेखन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सरदार बल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर भारत सरकार और माई भारत की ओर से सरदार@150 यूनिटी मार्च राष्ट्रीय पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह पहल युवाओं में राष्ट्रीय गौरव जगाने, समाज के प्रति जिम्मेदारी बढ़ाने और देश में एकता की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने 6 अक्तूबर को इस अभियान का डिजिटल शुभारंभ माई भारत पोर्टल पर किया। अभियान में सोशल मीडिया रील प्रतियोगिता, निबंध लेखन और सरदार @150 यंग लीडर प्रोग्राम जैसी गतिविधियां शामिल हैं। इस कार्यक्रम के 150 विजेताओं को राष्ट्रीय पदयात्रा में शामिल होने का अवसर मिलेगा। अभियान के पहले चरण में 31 अक्तूबर से 15 नवंबर तक जिला स्तरीय पदयात्राएं आयोजित की जाएंगी। इसके पहले स्थानीय स्कूल और कॉलेजों में निबंध प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, सरदार पटेल के जीवन पर संगोष्ठी, नुक्कड़ नाटक और नशामुक्त भारत शपथ जैसी गतिविधियां करवाई जाएंगी। इसके साथ ही स्वदेशी मेला और गर्व से स्वदेशी संकल्प के माध्यम से युवाओं को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर की पदयात्रा 26 नवंबर से 6 दिसंबर तक करमसद से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, केवड़िया तक 152 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। पदयात्रा के दौरान 150 पड़ावों पर सरदार पटेल के जीवन और भारत की विविध संस्कृति को प्रदर्शित करने वाली प्रदर्शनी और उत्सव होंगे। सभी इच्छुक युवा और नागरिक इस ऐतिहासिक पहल में भाग लेने के लिए माई भारत पोर्टल https://mybharat.gov.in/pages/unity_march पर पंजीकरण कर सकते हैं। जिला युवा अधिकारी माई भारत केंद्र, बिलासपुर ने देशभर के युवाओं से इस कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed