फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   National level water sports championship from 24

राष्ट्र स्तरीय वाटर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 24 से

Thu, 21 Oct 2021 10:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
National level water sports championship from 24
राष्ट्रऊ स्तरीय वॉटर स्पोट्स चैपियनशिप की तैयारियों को लेकर गठित कमेटियों की समीक्षा बैठक के दौ - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। गोबिंद सागर झील में 24 से 27 अक्तूबर तक 31वीं राष्ट्र स्तरीय वॉटर काइकिंग एंड कनोइंग चैपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 24 राज्यों सहित आर्मी और पुलिस की दो टीमों के 550 महिला और पुरुष खिलाड़ी भाग लेंगे। इन चार दिनों तक खिलाड़ियों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि 24 अक्तूबर से बिलासपुर की गाबिंद सागर झील खिलाड़ियों की नावों से भर जाएगी। इससे बिलासपुर के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। राष्ट्रीय स्तरीय वाटर स्पोर्ट्स काइकिंग एंड कनोइंग चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर गठित कमेटियों की समीक्षा बैठक की हुई। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त तोरूल रवीश ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के ठहरने और खाने-पीने की बेहतर व्यवस्था के लिए उचित प्रबंध किया गया है। बैठक में चैंपियनशिप के सफल आयोजन के लिए कमेटियों का गठन किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान कोविड प्रोटोकोल का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। वहीं बिलासपुर पहुंचने पर खिलाड़ियों का रैपिड टेस्ट भी किया जाएगा। जल क्रीड़ा चैंपियनशिप के दौरान थल क्रीड़ा और वायु क्रीड़ा का भी एक साथ आयोजन किया जा रहा है। इसमें लोग पैराग्लाइडिंग की जॉय राइड और कबड्डी का भी आनंद उठा पाएंगे। इसके अतिरिक्त लोगों और खिलाड़ियों के मनोरंजन के लिए रोजाना सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त तोरूल रवीश, सहायक आयुक्त सिद्धार्थ आचार्य, एसडीएम सदर सुभाष गौतम, काइकिंग एंड कनोइंग एसोशिएशन के महासचिव डॉ. पद्म गुलेरिया, जिला प्रबंधक खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति व्रिजेंद्र कुमार, जिला खेल अधिकारी रवी शंकर और जिला भाषा अधिकारी रेवती सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed