घुमारवीं(बिलासपुर)। राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन बाल विकास परियोजना अधिकारी के सौजन्य से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या घुमारवीं के सभागार में किया गया। कार्यक्रम की मुख्यातिथि प्रदेश प्रोबेशनर प्रशासनिक अधिकारी ओशिन शर्मा रही।
कार्यक्रम में सीडीपीओ घुमारवीं रंजना शर्मा, डॉक्टर अभिनीत शर्मा, पंचायत निरीक्षक सुभाष शर्मा, स्वास्थ्य शिक्षक सुरेश चंदेल सहित घुमारवीं के सभी वृत्त पर्यवेक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत वंदेमातरम से की गई। वृत्त पर्यवेक्षक श्वेता शर्मा ने बालिका दिवस पर अपने विचार रखे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घुमारवीं-1 घुमारवीं-2 और लेठवीं ने अपनी प्रस्तुतियां पेश कीं। मुख्यातिथि ने अपने प्रेरणा दायक संबोधन से बालिकाओं को अपने जीवन में निर्णय लेने में सक्षम बनने की प्रेरणा दी।