फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Nari Shakti Samman ceremony held in Barmana, more than 150 women honored

Bilaspur News: बरमाणा में हुआ नारी शक्ति सम्मान समारोह, 150 से अधिक महिलाएं सम्मानित

Sat, 28 Mar 2026 11:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 28 Mar 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Nari Shakti Samman ceremony held in Barmana, more than 150 women honored
बरमाणा में नारी शक्ति सम्मान समारोह में मौजूद महिलाएं। स्रोत: महिलाएं
बाबा कमलदास जी महाराज की उपस्थिति में हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

सात महिला मंडलों की प्रधान व सदस्य रहीं शामिल

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ग्राम पंचायत बरमाणा के गुग्गा मंदिर प्रांगण में शनिवार को भव्य नारी शक्ति सम्मान समारोह हुआ, जिसमें युवा नेता रोहित ठाकुर के नेतृत्व में महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बाबा कमलदास जी महाराज विशेष रूप से उपस्थित रहे और नारी शक्ति के योगदान की सराहना की।

कार्यक्रम में पंचायत के सात महिला मंडलों की प्रधान व सदस्य सहित 150 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। समारोह के दौरान महिलाओं को उनके सामाजिक योगदान, त्याग और अथक परिश्रम के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर कुबेर सिंह ठाकुर, बंत सिंह चंदेल, राजेंद्र तिवारी, रतन ठाकुर, जोगिंदर ठाकुर, नीलम शर्मा, पूर्व प्रधान मंजू मिन्हास, पूर्व प्रधान पूजा धीमान, माया देवी, अजुध्या देवी, सत्या देवी, पिंकी शर्मा और सुनीता ठाकुर सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं। रोहित ठाकुर ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के समाज में योगदान को पहचान देना और उनका मनोबल बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए ऐसे कार्यक्रम भविष्य में अन्य पंचायतों में भी आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed