{"_id":"6aef12d92ec8e82f33064449","slug":"nari-shakti-khel-mahotsav-to-be-held-in-ghumarwin-on-the-15th-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-171480-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: घुमारवीं में 15 को होगा नारी शक्ति खेल महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: घुमारवीं में 15 को होगा नारी शक्ति खेल महोत्सव
Sun, 08 Nov 2026 05:29 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 08 Nov 2026 05:29 AM IST
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। विधानसभा क्षेत्र घुमारवीं के महिला मंडलों को एक मंच पर लाने और महिलाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए 15 नवंबर को नारी शक्ति खेल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं में सुबह 10 बजे से शुरू होने वाले इस महोत्सव में क्षेत्र के विभिन्न महिला मंडल भाग लेंगे।
शिवा इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि परिवार और समाज की जिम्मेदारियां निभाने में महिलाओं की अहम भूमिका रहती है। माताओं और बहनों को अपनी प्रतिभा दिखाने, आपसी मेलजोल बढ़ाने और खेल गतिविधियों से जुड़ने का अवसर प्रदान करने के लिए विशेष रूप से यह खेल महोत्सव शुरू किया जा रहा है।
महोत्सव के दौरान कुल 11 मनोरंजक व पारंपरिक खेल प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। इनमें रस्साकशी, सुई-धागा दौड़, कंचा-चम्मच दौड़, जलेबी दौड़, गुब्बारा फोड़, पहेली खेल, म्यूजिकल चेयर, गेंद एकत्र करो, मटका फोड़, लोटा-घड़ा दौड़ और बिस्किट खाओ प्रतियोगिता शामिल हैं।
विज्ञापन
महिला मंडल चैंपियन ट्रॉफी के तहत प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मंडल को 15 हजार रुपये, द्वितीय स्थान पर रहने वाले मंडल को 11 हजार रुपये और तृतीय स्थान पाने वाले मंडल को सात हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रत्येक खेल प्रतियोगिता के विजेताओं को भी नकद पुरस्कार व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।
महोत्सव में भाग लेने के लिए महिला मंडल पोस्टर पर दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल नंबर 94598-16035, 98050-92576 और 98173-03875 पर संपर्क कर भी पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है। पुरुषोत्तम शर्मा ने क्षेत्र के सभी महिला मंडलों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया है।