फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Narendra Khanna becomes President of Rotary Club Bilaspur.

Bilaspur News: रोटरी क्लब बिलासपुर के प्रधान बने नरेंद्र खन्ना

Fri, 10 Jul 2026 12:34 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Narendra Khanna becomes President of Rotary Club Bilaspur.
रोटरी क्लब बिलासपुर के नए प्रधान नरेंद्र खन्ना को रोटरी कालर पहनाते मुख्यातिथि। स्रोत: रोटरी क्
नई कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की दिलाई शपथ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर के फर्नीचर व्यवसायी नरेंद्र खन्ना ने रोटरी क्लब बिलासपुर के नए प्रधान के रूप में विधिवत कार्यभार संभाल लिया। बिलासपुर में आयोजित अध्यक्षीय स्थापना एवं शपथ ग्रहण समारोह में रोटरी इंटरनेशनल के गवर्नर अनिल सिंघल ने उन्हें रोटरी कॉलर पहनाकर पदभार ग्रहण कराया तथा नई कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

समारोह में गवर्नर अनिल सिंघल और सोनिया सिंघल मुख्यातिथि रहे। रोटरी की सहायक गवर्नर सरला गौतम, जोनल चेयरमैन तिलक नायक, जिला सचिव नरेश आनंद और नई सदस्यता के जिला चेयरमैन प्रवीण अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। नवनियुक्त प्रधान नरेंद्र खन्ना ने कहा कि रोटरी क्लब सेवा और मानवता के सिद्धांत पर कार्य करता है। उन्होंने बताया कि क्लब पूर्व की तरह सामाजिक सेवा गतिविधियों को जारी रखेगा। इस अवसर पर नई कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई। इसमें इंजीनियर चेतन ठाकुर को सचिव, दीप चंद को कोषाध्यक्ष, हरिकृष्ण गुप्ता और संजीव शारदा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और दिला राम को सार्जेंट एट आर्म्स बनाया गया। वहीं निदेशक मंडल में सुनील गुप्ता, संजीव वात्स्यायन, टीसी सैणी, एनआर शर्मा, प्रेम सोनी, सुनित गुप्ता, विनोद कौशल, सुखदेव शर्मा, नरेंद्र पंडित, अश्विनी चोपड़ा, राजकुमार, इंद्र राज मेहता, कृष्णकांत और राज ज्वेलर्स को विभिन्न दायित्व सौंपे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed