फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Nandanagar Bridge to be completed by year's end, public to benefit from new year

Bilaspur News: नंद-नगरांव पुल साल के अंत तक होगा पूरा, नए साल से मिलेगी जनता को सुविधा

Wed, 22 Oct 2025 11:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 22 Oct 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Nandanagar Bridge to be completed by year's end, public to benefit from new year
झंडूता में निर्माणाधीन नंद नगराओं पुल। संवाद
जेजवी की ओर से पुल तक पहुंचने के लिए अप्रोच रोड का काम भी प्रगति पर
विज्ञापन

तकनीकी दृष्टि से आधुनिक और मजबूत बनाया जा रहा है 387 मीटर लंबा स्टील सस्पेंशन ब्रिज
पिछड़ा क्षेत्र कोटधार के लोगों की आर्थिक गतिविधियों में बदलाव लाने में होगा महत्वपूर्ण

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के पनौल-जेजवी मेजर डिस्ट्रिक्ट रोड पर बन रहा नंद-नगरांव पुल इस साल के अंत तक पूरा होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके खुलने के बाद नए साल से क्षेत्रवासियों को पुल का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। यह पुल खासतौर पर कोटधार और आसपास के पिछड़े क्षेत्रों के लोगों की आवाजाही आसान करने और आर्थिक गतिविधियों में बदलाव लाने में महत्वपूर्ण साबित होगा।
387 मीटर लंबा यह स्टील सस्पेंशन ब्रिज तकनीकी दृष्टि से आधुनिक और मजबूत बनाया जा रहा है। पुल का मुख्य ढांचा लगभग पूरा हो चुका है और जेजवी की तरफ से पुल तक अप्रोच रोड का निर्माण भी शुरू हो गया है और प्रगति पर है। इससे क्षेत्रवासियों के लिए पुल तक पहुंच आसान होगी। पुल के बन जाने से कोटधार और झंडूता के बीच की दूरी कम होगी। इसके साथ ही चंडीगढ़ से हमीरपुर और कांगड़ा की दूरी भी लगभग 60 किलोमीटर घट जाएगी। इससे न केवल लोगों की रोजमर्रा की आवाजाही आसान होगी, बल्कि व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच में भी सुधार होगा। इस पुल के निर्माण के लिए 57 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली थी और काम 6 फरवरी 2021 से चल रहा है। अब तक मुख्य कंक्रीट का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और शेष कार्य तेजी से किया जा रहा है। अप्रोच रोड समेत शेष कार्य इस साल के अंत तक पूरा हो जाएगा, ताकि अगले साल से जनता का पुल का लाभ मिल सके।
विज्ञापन

झंडूता के विधायक जीत राम कटवाल ने कहा कि यह पुल न केवल तकनीकी दृष्टि से उन्नत है, बल्कि क्षेत्र के लोगों के आर्थिक, सामाजिक और सामुदायिक विकास के लिए भी अहम भूमिका निभाएगा। पुल के खुलने से किसानों, व्यापारियों और आम जनता को लंबी दूरी तय करने में समय और खर्च दोनों की बचत होगी। नंद-नगरांव पुल खुलने के बाद यह क्षेत्र के लोगों के लिए सुविधा और विकास का प्रतीक बनेगा, जिससे पिछड़े क्षेत्र में भी तेजी से बदलाव आएगा और ग्रामीण जनता के जीवन स्तर में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
पुल को जोड़ने और कंक्रीट का काम लगभग पूरा है। बाकी कार्य वर्ष के अंत तक पूरे कर लिए जाएंगे। जेजवी की ओर से अप्रोच रोड का कार्य शुरू हो गया है। अगले साल लोगों को इसकी सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी।
राकेश शर्मा, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी झंडूता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed