फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   nalwari mela in bilaspur

आज से बिलासपुर के लुहणू में शोभा यात्रा के साथ होगा नलवाड़ मेले का आगाज

Tue, 16 Mar 2021 11:04 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
nalwari mela in bilaspur
बिलासपुर। बिलासपुर में बुधवार से शुरू होने वाले नलवाड़ी मेले की तैयारियां प्रशासन ने पूरी कर ली हैं। लक्ष्मी नारायण मंदिर से लुहणू मैदान तक शोभा यात्रा निकाली जाएगी। मेले का शुभारंभ खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग करेंगे। लुहणू मैदान में बैल पूजन किया जाएगा।
विज्ञापन

गोविंद सागर झील में डूबे सांडू के मैदान में पहले मेला आयोजित किया जाता था। अब नए शहर बिलासपुर के लुहणू मैदान में मेला होता है। आधुनिकता की चकाचौंध में अब नलवाड़ी मेला अपना पुराना अस्तित्व खो चुका है। कभी लाखों के पशुधन का इस मेले में कारोबार होता था। वहीं अब पूजा करने के लिए भी बैल मंगवाने पड़ते हैं। अब यह मेला रस्मों को अदा करने तक ही रह गया है।
विज्ञापन

पहले नलवाड़ी मेले में हजारों की संख्या में पशुओं का क्रय-विक्रय होता था। हर परिवार की महिलाएं बैलों को आटे के पेड़े खिलाती थीं। इसे पुण्य माना जाता था। राजाओं के समय ऊंटों में सामान लेकर व्यापारी पंजाब के रोपड़ और नवांशहर से यहां पहुंचते थे। समय के साथ नलवाड़ी मेला बिलासपुर के नए लुहणू मैदान में शिफ्ट हो गया। पहले मेले का आयोजन नगर पालिका करती थी। लेकिन बाद में इसे राज्य स्तरीय मेला घोषित कर दिया गया। नलवाड़ी मेले में छिंज मुख्य आकर्षण थी। नलवाड़ी मेले में रात्रि कार्यक्रम आयोजित किए जाते थे। स्व. गंभरी देवी, रोशनी देवी व संतराम चब्बा आदि को सुनने के लोगों की काफी भीड़ उमड़ती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed