फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   naina devi,rest house,As soon as

श्री नयना देवी जी में अधिकारियों के ठहराव के लिए किया जा रहा भवन का निर्माण : गोयल

Sun, 12 Jul 2020 11:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
naina devi,rest house,As soon as
श्री नयना देवी जी मंदिर परिसर में विकास कार्यों का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त राजेश्वर गोयल। - फोटो : BILASPUR
श्री नयना देवी जी(बिलासपुर)। श्री नयना देवी जी मंदिर न्यास और बीबीएमबी के सहयोग से अधिकारियों के ठहरने के लिए शीघ्र ही विश्रामालय तैयार किया जाएगा। इसके भवनों के निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई। मंदिर के पिछली तरफ एक व्यू प्वाइंट और कैफे का निर्माण किया जाएगा। जिसके लिए प्रशासन ने औपचारिकताएं पूरी करने का कार्य शुरू कर दिया है। यह जानकारी रविवार को उपायुक्त बिलासपुर राजेश्वर गोयल ने दी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि इसके अलावा पर्यटन विभाग को प्रशासन की तरफ से एक विस्तार प्रपोजल भेजा गया है। एशियन बैंक इसके लिए फंडिंग करेगा। इसमें लाइट एंड साउंड शो, एमपी थिएटर इसके अलावा जो मंदिर क्षेत्र को पिंक सिटी बनाने का प्रपोजल शामिल है। उन्होंने कहा कि नवंबर या दिसंबर में एशियन बैंक की एक टीम श्री नयना देवी जी का दौरा करेगी। जिसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि प्रदेश के इस शक्तिपीठ पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा का जिम्मा बहुत जरूरी है। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर के समीप लंगर हॉल के पास गैस सिलिंडर के स्टोर को भी गुफ ा के पास खुली जगह में शिफ्ट किया जा रहा है। इसके अलावा जो भी विद्युत की तारें हैं उनमें भी सुधार किया जा रहा है। इस समय मंदिर परिसर में जो भी विकास कार्य हो सकते हैं उनमें तेजी लाई जा रही है।
विज्ञापन

इसके अलावा मंदिर के धर्मशाला और यात्री निवासों की व्यापक रिपेयर का कार्य किया जा रहा है। ताकि पूरी तरह से मंदिर खुलने तक सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाएं।
उपायुक्त ने कहा कि शहर में जगह-जगह पानी की पाइप सड़कों पर लगी है। उन्हें भी आयोजित ढंग से लगाने के लिए प्रक्रिया शुरू की गई है। बताया कि मुख्यमंत्री ने अपने बजट अभिभाषण में श्री नयना देवी और अन्य 2 मंदिरों के लिए मिनी म्यूजियम और आर्ट सेंटर के निर्माण की घोषणा की थी। इसका भी प्रपोजल तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने कहा कि मंदिर को जाने वाले रास्ते पर गुफ ा के समीप सुदृढ़ीकरण करने के लिए एक परियोजना सरकार को स्वीकृति हेतु भेजी गई है। जबकि बस अड्डा के समीप एक विशाल भवन बनाया जा रहा है। जिसमें पुलिस कंट्रोल रूम और मेला के दौरान आने वाले अधिकारियों के ठहराने की व्यवस्था की जाएगी और उनका प्रयास रहेगा कि जल्द ही बनकर तैयार हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed