फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   naina deve budget passed

Bilaspur News: नयना देवी मंदिर न्यास का 38 करोड़ रुपये का बजट सर्वसम्मति से पारित

Fri, 23 Jan 2026 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
naina deve budget passed
ऑनलाइन डोनेशन व्यवस्था से आय में हुई 20 प्रतिशत वृद्धि
विज्ञापन

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ मंदिर न्यास श्री नयना देवी जी का वार्षिक बजट वर्ष 2026 के लिए 38 करोड़ रुपये का सर्वसम्मति से अनुमोदित कर दिया गया है। बजट बैठक का आयोजन शुक्रवार को श्री नयना देवी जी में किया गया, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने की। बैठक में मंदिर न्यास के अध्यक्ष एवं एसडीएम धर्मपाल भी उपस्थित रहे।
राहुल कुमार ने बताया कि मंदिर न्यास का यह बजट पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 20 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने कहा कि इस बजट में श्रद्धालुओं को माता के दरबार में बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर विशेष ध्यान दिया गया है कहा कि बजट में साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, लंगर संचालन, शौचालयों की व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं के लिए पर्याप्त प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों को भी प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने बताया कि वृद्ध और दिव्यांग श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में रैंप, लिफ्ट और अन्य सहायक सुविधाओं की व्यवस्था के लिए भी बजट में प्रावधान रखा गया है, ताकि सभी श्रद्धालु आसानी से माता के दर्शन कर सकें। मंदिर न्यास की गोशाला, मंदिर के संरक्षण कार्यों और ब्यूटीफिकेशन के लिए 5 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं, लंगर भवन और सराय के निर्माण व रखरखाव के लिए भी बजट में राशि रखी गई है। उन्होंने बताया कि मंदिर न्यास की ओर से संचालित विद्यालय को सीबीएसई से संबद्ध किया जा रहा है। इसके अलावा न्यास की ओर से संचालित अस्पताल के लिए आवश्यक मशीनरी उपलब्ध करवाने का भी बजट में प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

मंदिर न्यास में लागू ऑनलाइन डोनेशन व्यवस्था से आय में लगभग 20 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे विकास कार्यों को गति मिली है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देते हुए मंदिर न्यास ने सोलर सिस्टम लगाने का भी निर्णय लिया है। हट्स और कैफे में सोलर सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरों का दायरा बढ़ाया जाएगा। मंदिर में स्थापित कंट्रोल एंड कमांड सिस्टम से बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित हुआ है और बचे हुए क्षेत्रों को भी सीसीटीवी के तहत लाया जाएगा। इसके अलावा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मल्टी पार्किंग व्यवस्था को भी स्वीकृति प्रदान कर दी गई है, जिसे शीघ्र शुरू किया जाएगा। इस मौके पर मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर, अकाउंट ऑफिसर मनीष, सहायक अभियंता प्रेम शर्मा, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अच्छर सिंह चौहान सहित मंदिर न्यास के अन्य न्यासी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed