फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Naib Subedar Jeet Ram Rana passed away, ex-servicemen paid tribute

Bilaspur News: नायब सूबेदार जीत राम राणा का निधन, पूर्व सैनिकों ने दी श्रद्धांजलि

Thu, 05 Jun 2025 07:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 05 Jun 2025 07:36 PM IST
विज्ञापन
Naib Subedar Jeet Ram Rana passed away, ex-servicemen paid tribute
-1971 युद्ध में निभाई थी अहम भूमिका, बलोह रोपड़ी गांव में शोक की लहर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बलोह रोपड़ी से संबंध रखने वाले भारतीय सेना से सेवानिवृत्त नायब सूबेदार जीत राम राणा का निधन हो गया है। वे 13 जम्मू एंड कश्मीर राइफल्स में अपनी सेवा दे चुके थे और कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। वीरवार को उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

स्व. जीत राम राणा ने 1971 के भारत-पाक युद्ध में बहादुरी से भाग लिया और सराहनीय भूमिका निभाई। भारतीय सेना में रहते हुए वे रेसलिंग कोच भी रहे, जिससे सेना के खेल विभाग का मान बढ़ा। अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने कई पुरस्कार और सम्मान प्राप्त किए। वर्ष 1984 में सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने हिमाचल पथ परिवहन निगम में भी लगभग 20 वर्ष तक सेवाएं दीं। उनकी अंतिम यात्रा में पूर्व सैनिक कल्याण समिति के सैकड़ों पूर्व सैनिकों, ग्रामीणों और गणमान्य लोगों ने भाग लिया। सैनिक सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई।
विज्ञापन

स्व. जीत राम राणा को उनके पुत्र यशपाल राणा ने मुखाग्नि दी। यशपाल राणा ने कहा कि उन्हें अपने पिता की देश सेवा और ईमानदार जीवन पर गर्व है। कैप्टन अमरनाथ धीमान, सूबेदार मेजर सरबजीत सिंह, सूबेदार मेजर कुलवंत सिंह पटियाल, सूबेदार नानक चंद, सूबेदार मेजर जगजीत सिंह, नायब सूबेदार तुलसीराम, नायब सूबेदार महेंद्र सिंह, नायब सूबेदार विकास कुमार, सूबेदार मेजर हेमराज राणा, कैप्टन मुख्तियार सिंह ठाकुर, सूबेदार राजकुमार कौशल, नायब सूबेदार संजीव कुमार सहित कई भूतपूर्व सैनिकों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed