फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   nagar parishad election

जिप अध्यक्ष पद के लिए भाजपा कांग्रेस ने शुरू की जोड़-तोड़

Sun, 24 Jan 2021 11:11 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
nagar parishad election
बिलासपुर। जिला परिषद के चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद अब भाजपा और कांग्रेस ने अध्यक्ष बनाने को लेकर जोड़-तोड़ शुरू कर दिया है। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाने को लेकर बागियों को अपनाने और रूठों को मनाने की कवायद शुरू हो गई है। एक तरफ जहां कांग्रेस जिला में तीन ही अधिकारिक सीटें जीत पाई है। वहीं भाजपा ने छह सीटों पर कब्जा किया है। तीन सीटें श्री नयनादेवी जी विस क्षेत्र से जीतकर भाजपा ने रिकॉर्ड बनाया है।
विज्ञापन

यह तो तय है कि निर्दलियों के समर्थन के बिना भाजपा और कांग्रेस का सरकार बनाने का सपना कभी हकीकत का रूप नहीं ले सकता है। इस बार जिप चुनावों में पांच निर्दलीय जीतकर आए हैं। हालांकि उनमें से चार ऐसे हैं जो कांग्रेस विचारधारा के हैं। लेकिन टिकट न मिलने के कारण उन्होंने अपने दम पर चुनाव लड़कर जीत का सेहरा पहना है। वहीं अब जिला मेें किसकी सरकार बनेगी, इसकी चाबी भी इन्हीं के हाथ में है। एक तरफ भाजपा जो छह सीटें पहले ही जीत चुकी है, वो निर्दलियों को अपने साथ मिलाने के लिए जुट गई है। चुनाव के समय कांग्रेस से दूर हुए उनके अपनों को ही भाजपा अपनी तरफ मिलाने के लिए आतुर है। अगर भाजपा को किसी निर्दलीय के सिर पर अध्यक्ष का ताज रखना पड़ेगा, तो भी वह इससे पीछे नहीं हटेगी। इसके लिए भाजपा ने कांग्रेस के बागियों को अपने पक्ष में करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ तीन सीटें जीतकर आई कांग्रेस ने भी चुनावों के समय रूठकर किनारा कर गए अपनों को मनाना शुरू कर दिया है। अब जब यह रूठे हुए जीतकर सामने आए हैं तो इनकी कीमत दोगुनी बढ़ गई है। इनकी कीमत अब अधिकारिक रूप से जीतकर आए जिप सदस्यों से ज्यादा है। अगर कांग्रेस इन्हें मनाने में चूकी तो अध्यक्ष, उपाध्यक्ष बनाने का सपना मात्र सपना ही रह जाएगा। वहीं बरमाणा वार्ड से जीतकर आई मुस्कान पर भी दोनों पार्टियों की नजर है। लेकिन मुस्कान उसी पार्टी का साथ देंगी, जो उसके सिर पर अध्यक्ष का ताज रखेगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस सोमवार को बैठक करके अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद के लिए विचार-विमर्श करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
भाजपा में अपनों के साथ निर्दलियों भी अध्यक्ष पद के दावेदार
भाजपा में एक तरफ कुठेड़ा वार्ड से कांग्रेस की जिलाध्यक्ष को हराने वाली विमला देवी जहां अध्यक्ष पद की दावेदार हैं। वहीं स्वाहण से मान सिंह जोकि जिला में सबसे ज्यादा वोट से जीतने वाले इकलौते सदस्य हैं वे भी अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल हैं। लेकिन अगर भाजपा ने जिला में सरकार बनानी है तो दोनों को ही दरकिनार कर निर्दलिय को अध्यक्ष चुनना होगा।

इनसेट
निर्दलीय जीतकर आए सभी सदस्य भाजपा के साथ हैं। इसके लिए अगर किसी निर्दलीय को भी अध्यक्ष बनाना पड़ा तो भाजपा बनाएगी। लेकिन कांग्रेस को मौका नहीं मिलेगा।
सोनल शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed