फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   nagar kirtan in binaspur

बिलासपुर में नगर कीर्तन का जगह जगह फूलों से किया भव्य स्वागत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
nagar kirtan in binaspur
बिलासपुर(रामपुर)। श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाशोत्सव पर निकाले गए नगर कीर्तन का नगर में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह फूल बरसाकर भव्य स्वागत किया। स्कूली छात्र छात्राओं ने भांगड़ा, गिद्दा, गतका आदि का प्रदर्शन किया। जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल और वाहे गुरु जी का खालसा, वाहे गुरु जी की फतेह के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह से ही नगर व क्षेत्र की तमाम संगत नगर के प्रसिद्ध माटखेड़ा रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में एकत्र होनी शुरू हो गई। दोपहर करीब 12 बजे पंज प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन शुरू किया गया। इससे पूर्व गुरुद्वारे में सुखमनी साहिब का पाठ और अरदास आदि का कार्यक्रम भी हुआ। नगर कीर्तन में सबसे आगे नगाड़ा और नगर का प्रसिद्ध बैंड गुरुवाणी की धुन बजाता हुआ चल रहा था। उसके पीछे सर्व संस्कृति स्कूल, श्री गुरुनानक इंटर कॉलेज, श्री गुरु नानक कन्या इंटर कॉलेज आदि स्कूलों के छात्र-छात्राएं आकर्षक झांकियों के साथ हैरतअंगेज करतब दिखाते हुए चल रहे थे। गतखा पार्टी भी प्रदर्शन कर रही थी। पंज प्यारों के रूप में छोटे-छोटे बच्चे नगर कीर्तन की शोभा को बढ़ा रहे थे। पंजाब की संस्कृति पर आधारित झांकियां भी शोभायमान थीं। पंज प्यारे और पंज निशानची के आगे श्रद्धालु सड़क पर झाड़ू लगाते हुए चल रहे थे। श्री गुरु महाराज की पालकी के समक्ष श्रद्धालु मत्था टेक कर प्रसाद ग्रहण कर निहाल कर रहे थे। उनके पीछे भारी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु भी शबद कीर्तन करते हुए चल रहे थे। नगर कीर्तन माटखेड़ा रोड से मंडी में पहुंचा, जहां ट्रक यूनियन की ओर से स्वागत किया गया और यहां पंडाल में राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने श्री गुरु महाराज के समक्ष मत्था टेक कर आशीर्वाद लिया। पंडाल में भाई खजान सिंह के जत्थे ने, भाई बलदेव सिंह एम ए के ढाडी जत्थे, ज्ञानी लखमीर सिंह मस्त के कविशरी जत्थे ने शबद कीर्तन कर संगत को करीब दो घंटे निहाल किया। ज्ञानी सर्वजीत सिंह ढोटिया ने कथा श्रवण कराई। संचालन महासचिव भाई तीरथ सिंह ने किया। इसके बाद नगर कीर्तन डाकखाना रोड, रामपुर रोड होता हुआ नगर के मुख्य चौराहे से होकर पुन: गुरुद्वारा पहुंचकर संपन्न हो गया। रास्ते में श्रद्धालुओं ने नगर कीर्तन पर फूलों की बारिश कर भव्य स्वागत किया। गुरुद्वारे में निशान साहिब को चोला भी चढ़ाया गया और गुरु का अटूट लंगर भी बताया गया। सुरक्षा व्यवस्था में कोतवाली प्रभारी तेजवीर सिंह भारी पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे।
विज्ञापन

000
नगर कीर्तन में यह संगत प्रमुख रूप से रही शामिल
बिलासपुर। नगर कीर्तन में गुरुद्वारे के प्रधान अर्जुन सिंह गिल, महासचिव तीरथ सिंह, जलशक्ति राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, ब्लाक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख, बलवीर सिंह चौहान, हरजिंद्र सिंह, डॉ. कुलविंदर सिंह, हरजिंदर सिंह, परमजीत कौर भोला, अमन ज्योति कौर, बलबीर सिंह मल्ली, किरन कौर, जागीर सिंह जख्मी, जसवीर सिंह मंड, ज्ञान सिंह, कश्मीरा सिंह, परमजीत सिंह, अमरीक सिंह चौहान, जागीर सिंह, प्यारा सिंह, निर्मल सिंह, देशराज सिंह, निशांत सिंह, गुरनाम सिंह, तारा सिंह चंदी, बलवीर सिंह बेरखेड़ा, परमजीत सिंह भिंडर, ज्ञानी प्रीतम सिंह, बलजीत सिंह बिट्टू, हरेंद्र सिंह, डिंपी आदि मुख्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
हाइवे पर करीब एक घंटा लगा जाम
बिलासपुर। नगर कीर्तन गुरुवार की शाम करीब तीन बजे डाकखाना रोड से नगर के नैनीताल हाईवे पर पहुंचा तो पुलिस ने रामपुर व रुद्रपुर की तरफ से आने वाले यातायात को हाईवे बाईपास पर डायवर्ट कर दिया। इस दौरान कुछ वाहन करीब एक घंटे तक जाम में फंसे रहे। बाद में करीब एक घंटे के बाद नगर कीर्तन के गुरुद्वारे पहुंचने पर पुलिस ने यातायात सुचारु किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed