फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Nadda will give victory mantra to Panna chiefs tomorrow

Bilaspur News: कल पन्ना प्रमुखों को जीत का मंत्र देंगे नड्डा

Mon, 06 May 2024 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Nadda will give victory mantra to Panna chiefs tomorrow
-भाजपा का जिला स्तरीय पन्ना प्रमुख सम्मेलन आठ मई को
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा के पन्ना प्रमुख सम्मेलन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। बिलासपुर के लुहणू स्थित हॉकी मैदान में 8 मई को सुबह साढ़े नौ बजे से प्रस्तावित जिला स्तरीय सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर समेत भाजपा के सभी बड़े नेता इसमें उपस्थिति दर्ज करवाएंगे।

जिला मुख्यालय में होने जा रहे सम्मेलन की तैयारियों की कमान बिलासपुर सदर का विधायक होने के नाते मुख्य रूप से त्रिलोक जमवाल संभाल रहे हैं। वह सेक्टर और ग्राम केंद्र स्तर की बैठकों के माध्यम से सम्मेलन की रूपरेखा तैयार कर रहे हैं। सोमवार को उन्होंने सम्मेलन के आयोजन स्थल पर तैयारियों का जायजा लेने के साथ ही कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। जमवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल एवं गतिशील नेतृत्व में पिछले 10 वर्ष में देश का चहुंमुखी विकास हुआ है। इस अवधि में हर वर्ग के हित में कई कल्याणकारी योजनाएं भी शुरू की गई हैं। 8 मई को बिलासपुर में जिला स्तरीय पन्ना प्रमुख सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। वह सम्मेलन में भाग लेने वाले लगभग 11 हजार पन्ना प्रमुखों का मार्गदर्शन करके उन्हें जीत का मंत्र भी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed