फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Nadda to review pace of development projects in Bilaspur tomorrow

Bilaspur News: नड्डा कल बिलासपुर में विकास परियोजनाओं की परखेंगे रफ्तार

Wed, 07 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Nadda to review pace of development projects in Bilaspur tomorrow
राष्ट्रीय राजमार्ग, रेलवे और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की करेंगे समीक्षा
विज्ञापन

12 अक्तूबर को केलांग में आईसीएमआर केंद्र का करेंगे भूमिपूजन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा शुक्रवार को बिलासपुर में प्रदेश की महत्वपूर्ण सड़क और रेलवे परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। नड्डा राष्ट्रीय राजमार्ग, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और रेलवे परियोजनाओं से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वह प्रेस वार्ता भी करेंगे। नड्डा वीरवार रात करीब नौ बजे बिलासपुर के विजयपुर पहुंचेंगे। उनका बिलासपुर में रात का ठहराव विजयपुर में है।
भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी स्वदेश ठाकुर ने कहा कि नड्डा शुक्रवार सुबह 10:45 बजे विजयपुर से बिलासपुर के बचत भवन के लिए रवाना होंगे। करीब 11:30 बजे वह बचत भवन पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 बजे तक समीक्षा बैठक होगी। बैठक में हिमाचल प्रदेश में चल रहे राष्ट्रीय राजमार्गों और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाए जा रहे मार्गों और प्रदेश में चल रही रेलवे परियोजनाओं को लेकर भी अधिकारियों से जानकारी ली जाएगी। समीक्षा बैठक के बाद दोपहर 1:30 से 2:15 बजे तक नड्डा प्रेस वार्ता करेंगे। इसके बाद दोपहर 2:15 बजे वह बचत भवन से परिधि गृह बिलासपुर के लिए रवाना होंगे और करीब 2:30 बजे वहां पहुंचेंगे। दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा। शाम 4:30 बजे वह सड़क मार्ग से कुल्लू के लिए रवाना होंगे। रात 7:30 बजे शास्त्री नगर कुल्लू पहुंचेंगे। रात का ठहराव कुल्लू में रहेगा। 10 अक्तूबर को नड्डा का कार्यक्रम स्थानीय स्तर पर निर्धारित रहेगा। 11 अक्तूबर को सुबह 10 बजे वह शास्त्री नगर कुल्लू से नग्गर के लिए रवाना होंगे। यहां सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक स्थानीय कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। दोपहर एक बजे नग्गर से रवाना होकर करीब 1:45 बजे मनाली स्थित सर्किट हाउस पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद का समय स्थानीय कार्यक्रम के लिए आरक्षित रहेगा। रात का ठहराव मनाली में होगा। 12 अक्तूबर को नड्डा सुबह आठ बजे मनाली से केलांग के लिए रवाना होंगे। सुबह 10 बजे आईसीएमआर केंद्र, केलांग पहुंचेंगे। यहां उच्च ऊंचाई चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य के लिए आईसीएमआर केंद्र के भूमिपूजन और आधारशिला रखने का कार्यक्रम होगा। इसके बाद सुबह 10:30 बजे वह वहां से रवाना होकर 10:45 बजे केलांग पुलिस मैदान पहुंचेंगे। यहां सुबह 10:45 से दोपहर 12:10 बजे तक जनसभा होगी। जनसभा के बाद नड्डा दोपहर 12:10 बजे केलांग पुलिस मैदान से स्टिंगरी हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। करीब 12:25 बजे हेलीपैड पहुंचने के बाद 12:30 बजे विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दोपहर करीब 2:30 बजे उनके पालम एयरपोर्ट पहुंचने का कार्यक्रम है। वहां से सड़क मार्ग से वह नई दिल्ली स्थित अपने आवास के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed