फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   nadda on bilaspur tour, tiring on road

नड्डा के दौरे से एक दिन पहले भर दिए गड्ढे, सड़कें चकाचक

Sat, 09 Apr 2022 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
nadda on bilaspur tour, tiring on road
कंदारौर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर किया जा रहा पैचवर्क। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को अपने गृह जिला बिलासपुर के दौरे पर रहेंगे। उनके दौरे से लोगों को राहत नसीब हुई है। लोक निर्माण विभाग ने शनिवार को कंदरौर के पास खस्ताहाल शिमला-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर पैचवर्क कर सड़क की बदहाली ढक दी है। अफसरों सहित कर्मचारी मशीनरी लेकर शाम तक रिपेयर वर्क में लगे रहे। वहीं बिलासपुर-कंदरौर, कंदरौर-हरलोग सड़क को भी चकाचक कर दिया गया है।
विज्ञापन

कंदरौर कस्बे के लोगों सहित वाहन चालक विभाग व सरकार से इस सड़क की मरम्मत करने की मांग छह महीनों से कर रहे थे। सड़क पर पड़े गहरे गड्ढ़े पड़ गए थे। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दौरे से एक दिन पहले लोक निर्माण विभाग ने सड़क के गड्ढों से जेपी नड्डा को परेशानी न हो इसके लिए पेचवर्क करवा दिया। लोगों में इसकी चर्चा रही कि नड्डा के दौरे के लिए सड़क पर टारिंग कर दी गई, जबकि लोगों को होने वाली परेशानी से कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन

जगत प्रकाश नड्डा 10 से 12 अप्रैल तक बिलासपुर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान नड्डा कार्यकर्ताओं व लोगों से मिलेंगे और जिले को मिले 3 बड़े प्रोजेक्टों सहित विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा करेंगे। जेपी नड्डा 10 अप्रैल को 3 बजे नम्होल पहुंचेंगे, जहां पर उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। इसके बाद बंदला में हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज का निरीक्षण कर सिहड़ा, चांदपुर, घुमाणी चौक से भगेड़ होते हुए अपने पैतृक घर विजयपुर जाएंगे। 11 अप्रैल को निचली भटेड़, सलणू, मंदरीघाट, कुह मझवाड़, हरलोग, हवाण, तल्याणा, कुठेड़ा, मोरसिंघी में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में भाग लेंगे। 12 अप्रैल को कंदरौर, घागस, देवली, बिलासपुर शहर व रघुनाथपुरा में कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसके बाद नड्डा एम्स जाएंगे। वहां निर्माण कार्य व उद्घाटन पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed