{"_id":"62531d4b0d8e980a3c6258ed","slug":"nadda-in-bilaspur-bilaspur-news-sml4053118150","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स और हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज क्षेत्र के विकास के मील पत्थर : नड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स और हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज क्षेत्र के विकास के मील पत्थर : नड्डा
विज्ञापन
बिलासपुर पंहुचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का सिहड़ा गांव में स्वागत करते दादा और पोता।
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बंदलाधार पर स्थित हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि देश में ऊर्जा के क्षेत्र की जरूरतों को पूरा करने के लिए गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के साथ शोध कार्यों को बढ़ावा देने के लिए 140 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक आधारभूत सुविधाओं से युक्त हाइड्रो इंजीनियरिंग संस्थान का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने इस दौरान कॉलेज परिसर में जनसमूह को संबोधित किया।
नड्डा ने कहा कि एम्स और हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज क्षेत्र के विकास के लिए मील पत्थर हैं। उन्होंने कहा कि हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज के बनने से स्थानीय लोगों के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर सृजित होंगे। बताया कि हाइड्रो इंजीनियरिंग संस्थान के तहत बंदला, परनाली, पट्टा, धमणा, सिहड़ा गांवों को विकास के लिए गोद लिया गया है। उन्होंने कहा कि हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थियों को यहां एक स्वच्छ वातावरण में शिक्षा ग्रहण करके देश सेवा करने का अवसर प्राप्त होगा। नड्डा ने बताया कि कोरोना संक्रमण और कुछ तकनीकी कारणों के चलते हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्माण कार्य में देरी हुई। इसका 70 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। उन्होंने हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज के शेष बचे निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 25 करोड़ से प्रयोगशाला के लिए उपकरण व फर्नीचर की खरीद कर ली गई है। इसके अतिरिक्त मेकेनिकल व कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की आगामी शाखा स्थापित करने के लिए 15 करोड़ का प्राकलन तैयार कर लिया गया है।
इस अवसर पर सांसद एवं भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग, विधायक सुभाष ठाकुर, जेआर कटवाल, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, संगठन मंत्री प्रदेश भाजपा पवन राणा, सतीश कुमार, स्वतंत्र सांख्यान, उपायुक्त पंकज राय, पुलिस अधीक्षक एसआर राणा, अतिरिक्त उपायुक्त तोरूल रविश, निदेशक तकनीकी शिक्षा विवेक चंदेल, हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला के निदेशक एवं प्रधानाचार्य आरके अवस्थी, जोनल मैनेजर एचपीसीसी लिमिटेड पंकज कुमार, प्रबंधक निदेशक पीएसके ग्रुप पी अरुण कुमार, महाप्रबंधक पीएसके ग्रुप के असीथंबी उपस्थित रहे।