फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Nadda-Dhumal family are shining politics in the name of sports: Sankhyan

खेलों के नाम पर राजनीति चमका रहे हैं नड्डा-धूमल परिवार : सांख्यान

Mon, 27 Jan 2025 11:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 27 Jan 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Nadda-Dhumal family are shining politics in the name of sports: Sankhyan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। कांग्रेस के पूर्व वरिष्ठ प्रवक्ता संदीप सांख्यान ने कहा कि भाजपा के बड़े नेता खेलों का इस्तेमाल युवाओं और जनता को भ्रमित करने के लिए कर रहे हैं। खासकर जब विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षाएं नजदीक हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की गुटबाजी अब खेल महाकुंभ के माध्यम से सामने आ रही है, जहां नड्डा, धूमल परिवार की राजनीतिक खींचतान साफ दिखाई दे रही है।

सांख्यान ने कहा कि भाजपा का सांसद खेल महाकुंभ कार्यक्रम को पूरी तरह से फ्लॉप है। कहा कि भाजपा नेताओं ने कागजों में ज्यादा टीमों का प्रवेश दिखाकर वाहवाही लूटी है, लेकिन धरातल पर इसका कोई प्रभाव नहीं दिख रहा है। हाल ही में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के पुत्र हरीश नड्डा ने बॉलीबाल प्रतियोगिता करा रहे हैं, जिसमें पूरी मेहनत से भाजपा नेता जुटे हुए हैं। वहीं, सांसद खेल महाकुंभ में इन नेताओं की औपचारिकता भी साफ देखी जा सकती है। कहा कि सांसद खेल महाकुंभ के उद्घाटन में सांसद के स्थान पर उनके छोटे भाई ने कार्यक्रम का संचालन किया, जिससे यह साफ पता चलता है कि यह कार्यक्रम अब एक परिवार की जागीर बन गया है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने सांसद खेल महाकुंभ के नाम पर भारतीय क्रिकेट टीम के बड़े चेहरों, जैसे रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़, को बुलाया था, लेकिन चुनावी प्रचार के बाद यह सब खाली साबित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed