{"_id":"68e51761711b966355053349","slug":"my-mind-has-become-a-recluse-devotees-danced-to-the-hymn-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-145997-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: मेरा मन बैरागी हो गया भजन पर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: मेरा मन बैरागी हो गया भजन पर झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन
कथावाचक हरि जी महाराज।
लक्ष्मी नारायण मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बरमाणा अदाणी एसीसी कॉलोनी स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन भक्ति और भावनाओं का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा के दौरान भजन ‘मेरा मन बैरागी हो गया’ और ‘वृंदावन की गलियों में गूंजा’ ने पूरे मंदिर परिसर को भक्ति रस में झूमने पर मजबूर कर दिया।
कथा के दौरान हरि जी महाराज ने भगवान श्री कृष्ण और भगवान शिव के नंदगांव आगमन का मार्मिक प्रसंग सुनाया। उन्होंने बताया कि भगवान शिव स्वयं नंदगांव महल में बालक कृष्ण के दर्शन करने पहुंचे थे, लेकिन माता यशोदा ने उन्हें मिलने की अनुमति नहीं दी। भजन, कीर्तन और कथा के बीच भक्तों ने भक्ति में डूबकर अपने मन को शुद्ध करने का अनुभव किया।
यह कथा अदाणी ग्रुप नॉर्थ जोन के सीएमओ मुकेश सक्सेना के प्रयासों से आयोजित की जा रही है। इस दौरान प्लांट हेड महावीर बोलिया, एचआर हेड पद्मनाभ शर्मा, सीएसआर हेड हितेंद्र कपूर, पर्यावरण हेड संदीप शर्मा सहित अन्य अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने कथा का आनंद लिया।