{"_id":"6ae0f96d0ccb5dfb3d0b6fba","slug":"muskan-and-anshu-named-best-nss-volunteers-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-170785-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: मुस्कान और अंशु बने एनएसएस के सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: मुस्कान और अंशु बने एनएसएस के सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी
विज्ञापन
दयोथ स्कूल में आयोजित एनएसएस शिविर में मुख्यातिथि को सम्मानित करते हुए। स्रोत: स्कूल प्रबंधन।
- फोटो : ARchive
दयोथ स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दयोथ में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन हुआ। समाजसेवी कुलबीर बडोल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। प्रधानाचार्य अनिता कुमारी धीमान ने उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। शारीरिक शिक्षा अध्यापक मदन लाल ने एनएसएस की गतिविधियों की जानकारी दी, जबकि जवानी ठाकुर ने शिविर की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस दौरान मुस्कान को लड़कियों और अंशु ठाकुर को लड़कों में सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी का पुरस्कार दिया गया
मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों और मोबाइल फोन व सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल के प्रति जागरूक किया। उन्होंने शिविर में सीखी बातों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपप्रधानाचार्य प्रेम सागर, स्कूल स्टाफ और स्वयंसेवी मौजूद रहे।