फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   murder of truck driver, fir on four persons

भोट में ट्रक चालक की हत्या, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
murder of truck driver, fir on four persons
भोट (रामपुर)। शुक्रवार की रात करीब आठ बजे तालकपुर रोड किनारे भोट गांव निवासी एक ट्रक चालक का शव पड़े होने की सूचना पर सनसनी फैल गई। थोड़ी ही देर में परिजनों संग तमाम ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों द्वारा युवक के शव को जिला अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों द्वारा युवक के मृत होने की पुष्टि कर दी गई, जिसके बाद उसके घर में कोहराम मच गया। तमाम ग्रामीण रात में ही थाने पहुंच गए व हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। वहीं, मृतक के भाई ने गांव निवासी चार युवकों पर शक के आधार पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर थाना पुलिस को दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को जिला चिकित्सालय भिजवाया है।
विज्ञापन

भोट कस्बा निवासी रमेश(42) ट्रक चालक था। रमेश के बड़े भाई रोशन लाल के अनुसार, शुक्रवार दोपहर बाद करीब तीन बजे उसका भाई अपनी बाइक से किसी काम से घर से बाहर गया था, जो देर शाम तक तक घर नहीं लौटा। देर शाम करीब आठ बजे तालकपुर गांव निवासी दानिश ने रमेश का शव भोट कस्बे से तालकपुर गांव को जाने वाली सड़क के किनारे पड़ा होने की सूचना दिए जाने पर वह परिजनों संग मौके पर पहुंचे तो उसके भाई का शव रोड किनारे पडा़ देख उनके होश उड़ गए। उसकी मोटरसाइकिल व चप्पल भी पास में ही थे। घरबराए परिजन युवक के शव को जिला चिकित्सालय ले गये तो मौजूद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर शव मोर्चरी पर रखवा दिया। युवक की मौत की सूचना पर उसके घर में कोहराम मच गया। ग्रामीणों संग तमाम परिजन भोट थाने पहुंच गए व युवक की हत्या किये जाने का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किये जाने की मांग करने लगे। वहीं, गांव निवासी युवक का शव रोड किनारे मिलने की सूचना पर रात में अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ सिटी व थानाध्यक्ष भारी पुलिस बल के साथ रात में ही मौके पर पहुंच गए व घटनास्थल का मौका मुआयना किया। अपर पुलिस अधीक्षक ने मृतक के परिजनों से वार्ता कर थाना पुलिस को मामले की त्वरित व निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने के आदेश दिए। देर रात मृतक के बड़े भाई रोशनलाल ने शक के आधार पर गांव निवासी कल्लू, सुबहान, जुबैद उर्फ काला व हाशम द्वारा उसके भाई की हत्या किए जाने का शक जाहिर करते हुए थाना पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को जिला चिकित्सालय भिजवा दिया। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। सभी आरोपियों को जल्दी ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

कोट
पैर की उंगलियों में मिले रगड़ के निशान से गहराया रहस्य
भोट। देर शाम करीब नौ बजे तालकपुर रोड किनारे गांव निवासी मिले ट्रक चालक के शव के पूरे शरीर में चोट के निशान नहीं पाए जाने व मृतक के पैर की उंगलियों व अंगूठों में रगड़ के निशान पाए जाने पर युवक की हत्या का रहस्य गहरा गया है। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण चर्चा करते रहे कि युवक की हत्या कहीं और कर शव को मोटरसाइकिल में रखकर क्षेत्र से बाहर ले जाने की कोशिश की जा रही होगी। इसी दौरान आरोपियों द्वारा घबरा जाने पर या सामने से किसी राहगीर के आने पर आरोपी शव को रोड किनारे फेंक कर उसकी बाइक व चप्पल को भी मौके पर ही रखकर फरार हो गए होंगे।थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि युवक के हत्या के कारणों के सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का भी पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed