फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   murder accused husband suicide

पत्नी की गैर इरादतन हत्या के आरोप में फंसा पति भी फंदे पर झूला, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
murder accused husband suicide
भोट (रामपुर)। पत्नी को क्रिकेट के बैट से पीटकर मौत के मुहाने तक पहुंचाने वाले शख्स ने उसकी मौत के बाद खुदकुशी कर ली। शुक्रवार सुबह उसका शव घर में ही फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन

भोट थाना क्षेत्र के इंची की मड़ैया गांव निवासी खूबकरन लोधी (42) पेंटर का काम करता था। गुरुवार की दोपहर किसी बात को लेकर उसका पत्नी रेखा (41) से विवाद हो गया था। आपा खोकर खूबकरन ने क्रिकेट बैट से रेखा को बुरी तरह पीट दिया था। गंभीर रूप से घायल रेखा ने कुछ ही देर बाद उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। खूबकरन के बेटे विजय कुमार की तहरीर पर पुलिस ने गुरुवार को ही खूबकरन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन

तत्काल गिरफ्तारी न होने से खूबकरन गुरुवार रात घर में ही कमरे का दरवाजा बंद करके सोया था। शुक्रवार सुबह काफी समय तक दरवाजा न खुलने पर परिजनों ने दस्तक दी और उसे आवाज लगाई। भीतर कोई हलचल न होने पर दरवाजा तोड़ कर भीतर दाखिल हुए। कमरे में चैनल से बंधे फंदे पर उसका शव लटका मिला। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और फोरेंसिक टीम ने मौके से कुछ नमूने लिए। सीओ ओमकार नाथ शर्मा और थानाध्यक्ष संजय कुमार ने मौके की जांच के बाद खुदकुशी का मामला बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed