{"_id":"61cf4da07cbd31298303b96c","slug":"murder-accused-husband-suicide-bilaspur-news-mbd4145382144","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की गैर इरादतन हत्या के आरोप में फंसा पति भी फंदे पर झूला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी की गैर इरादतन हत्या के आरोप में फंसा पति भी फंदे पर झूला, मौत
विज्ञापन
भोट (रामपुर)। पत्नी को क्रिकेट के बैट से पीटकर मौत के मुहाने तक पहुंचाने वाले शख्स ने उसकी मौत के बाद खुदकुशी कर ली। शुक्रवार सुबह उसका शव घर में ही फंदे पर लटका मिला।
भोट थाना क्षेत्र के इंची की मड़ैया गांव निवासी खूबकरन लोधी (42) पेंटर का काम करता था। गुरुवार की दोपहर किसी बात को लेकर उसका पत्नी रेखा (41) से विवाद हो गया था। आपा खोकर खूबकरन ने क्रिकेट बैट से रेखा को बुरी तरह पीट दिया था। गंभीर रूप से घायल रेखा ने कुछ ही देर बाद उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। खूबकरन के बेटे विजय कुमार की तहरीर पर पुलिस ने गुरुवार को ही खूबकरन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
तत्काल गिरफ्तारी न होने से खूबकरन गुरुवार रात घर में ही कमरे का दरवाजा बंद करके सोया था। शुक्रवार सुबह काफी समय तक दरवाजा न खुलने पर परिजनों ने दस्तक दी और उसे आवाज लगाई। भीतर कोई हलचल न होने पर दरवाजा तोड़ कर भीतर दाखिल हुए। कमरे में चैनल से बंधे फंदे पर उसका शव लटका मिला। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और फोरेंसिक टीम ने मौके से कुछ नमूने लिए। सीओ ओमकार नाथ शर्मा और थानाध्यक्ष संजय कुमार ने मौके की जांच के बाद खुदकुशी का मामला बताया।