{"_id":"69ea0a0d805a29c4a30d6c09","slug":"municipal-elections-dc-visits-municipal-council-office-to-review-preparations-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-158535-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निकाय चुनाव : तैयारियों का जायजा लेने नगर परिषद कार्यालय पहुंचे डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निकाय चुनाव : तैयारियों का जायजा लेने नगर परिषद कार्यालय पहुंचे डीसी
Thu, 23 Apr 2026 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 23 Apr 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
निकाय चुनावों की तैयारियों का निरीक्षण करने नगर परिषद पहुंचे उपायुक्त। स्रोत: डीपीआरओ
स्ट्रांग रूम, काउंटिंग हॉल व ईवीएम सुरक्षा पर रहेगा विशेष फोकस
चारों नगर परिषदों में एक साथ होगा मतदान, 80 फीसदी मतदान का लक्ष्य
बारीकी से निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
मीडिया सेल और शिकायत निवारण सेल भी किए गए हैं सक्रिय
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नगर निकाय चुनाव 2026 की घोषणा के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राहुल कुमार ने गुरुवार को नगर परिषद कार्यालय बिलासपुर का निरीक्षण कर चुनाव तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्ट्रांग रूम, काउंटिंग हॉल, फर्स्ट लेवल चेकिंग से संबंधित व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए।
उपायुक्त ने कहा कि निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित एसओपी और दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन हो रहा है या नहीं। उन्होंने कहा कि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा, ईवीएम के रखरखाव और काउंटिंग हॉल की व्यवस्था चुनाव की निष्पक्षता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए इन व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। निरीक्षण के दौरान नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी वर्षा चौधरी के साथ पूर्व में आयोजित नगर निकाय चुनावों की कार्यप्रणाली और अनुभवों पर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने कहा कि पिछले अनुभवों के आधार पर इस बार व्यवस्था को और अधिक मजबूत और व्यवस्थित बनाया जा रहा है, ताकि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहे। बताया कि नगर परिषद बिलासपुर में करीब 9,548 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें पुरुष और महिला मतदाताओं की संख्या लगभग बराबर है। कहा कि पूरे जिले में वर्तमान में करीब 40 ईवीएम मशीनें उपलब्ध हैं और इतनी ही अतिरिक्त मशीनों की मांग राज्य निर्वाचन आयोग से की गई है, ताकि चुनाव प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए।
उन्होंने बताया कि जिले की चारों नगर परिषदों में चुनाव प्रक्रिया एक साथ आयोजित की जाएगी। प्रशासन की ओर से सभी स्थानों पर आवश्यक व्यवस्था समय रहते सुनिश्चित की जा रही हैं। कहा कि एफएलसी की प्रक्रिया भी निर्धारित मानकों के अनुसार करवाई जाएगी, जिससे ईवीएम की कार्यक्षमता सुनिश्चित हो सके। बताया कि वर्ष 2020 में हुए नगर निकाय चुनाव में लगभग 68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। इस बार जिला प्रशासन का लक्ष्य मतदान प्रतिशत को बढ़ाकर कम से कम 80 प्रतिशत तक पहुंचाने का है। कहा कि प्रयास रहेगा कि अधिकतम मतदाता मतदान में भाग लें और लोकतंत्र को मजबूत करें। आम जनता से अपील करते हुए कहा कि सभी मतदाता अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें और मतदान के दिन अधिक से अधिक संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचें। कहा कि जिला प्रशासन स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसके लिए 24 घंटे कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। साथ ही मीडिया सेल और शिकायत निवारण सेल भी सक्रिय कर दिए गए हैं, जहां किसी भी प्रकार की शिकायत या सूचना तत्काल दर्ज कराई जा सकती है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया की रोजाना निगरानी की जा रही है और विभिन्न टीमें लगातार निरीक्षण कर रही हैं। प्रशासन का प्रयास है कि चुनाव शांतिपूर्ण, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो।