फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Municipal Council should remove illegal encroachments around Go Sadan: Deputy Commissioner

गो सदन के आसपास अवैध कब्जों को हटाए नगर परिषद : उपायुक्त

Mon, 06 Nov 2023 06:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 06:04 PM IST
विज्ञापन
Municipal Council should remove illegal encroachments around Go Sadan: Deputy Commissioner
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। महर्षि वेदव्यास गो सेवा समिति मीट मार्केट बिलासपुर के आसपास अवैध कब्जों को उठाने के लिए उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद बिलासपुर के कनिष्ठ अभियंता मोहित को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उन्होंने गो सेवा सदन का औचक निरीक्षण किया। वहां की व्यवस्थाओं को जांचा। कहा कि गो सदन में जो कूड़ा रखा गया है उसे तत्काल प्रभाव से नगर परिषद साफ करे, ताकि पशुओं को रोगों से बचाया जा सके। ताकि पशुओं को भी वहां जगह मिल सके। सदन के आसपास, स्लॉटर हाउस एवं मीट मार्केट के नाले की गंदगी के प्रति भी उन्होंने चिंता व्यक्त की। उन्होंने सदन के विस्तार के लिए आवश्यक कदम उठाने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि इस गो सदन में बेसहारा, बीमार और घायल पशुओं को रखा जाता है। पशु चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया जाता है। उन्होंने गो सदन में पशुओं के रखरखाव, घायल पशुओं को दिए जा रहे उपचार के प्रति संतुष्टि प्रकट की। गो सदन के अध्यक्ष अशोक ने उपायुक्त को गो सदन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। समस्याओं के बारे में बताया। समिति के उपाध्यक्ष अनीश कुमार, सहायक निदेशक पशुपालन डॉ. मुनीष कपूर, पशु चिकित्सक डॉ. आभा, अनुष्मा, अंकुश राणा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed