फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Multi-storey parking work hanging in the balance will start soon

Bilaspur News: शीघ्र शुरू होगा अधर में लटकी बहुमंजिला पार्किंग का कार्य

Fri, 06 Oct 2023 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Multi-storey parking work hanging in the balance will start soon
- बिलासपुर में गुरुद्वारा के पास चिह्नित स्थल को खाली करवा रहा है नगर परिषद
विज्ञापन

- लोक निर्माण विभाग ने तीन करोड़ का टेंडर किया है जारी

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहर के गुरुद्वारा के पास अधर में लटकी बहुमंजिला पार्किंग का कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। नगर परिषद इस चिह्नित स्थल को खाली करवा रहा है। लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए पहले ही टेंडर जारी कर दिया है।

शहर में पार्किंग व्यवस्था सही न होने से लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। शहर में बनने वाली बहुमंजिला पार्किंग के बाद लोगों को इससे निजात मिल जाएगी। निर्माण कार्य के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं, केवल काम शुरू होना बाकी है। लोक निर्माण विभाग साइट खाली होने का ही इंतजार कर रहा है। करीब नौ साल पहले इस पार्किंग की कवायद शुरू हुई थी। इस पार्किंग की एक मंजिल का निर्माण कर दिया गया है, लेकिन उसके बाद से कार्य अधर में लटका है। शहर में जहां-तहां एनएच किनारे और लिंक रोड पर गाड़ियां पार्क मिलती हैं, जिससे यातायात प्रभावित होता है। शहर में अधिकतर वाहन बेतरतीब तरीके से खड़े होते हैं। कई बार तो वाहन मालिकों को पुलिस प्रशासन की कार्रवाई का भी सामना करना पड़ता है। पार्किंग के लिए पहले डेढ़ करोड़ की राशि जारी हुई थी, लेकिन इस राशि से केवल एक ही मंजिल बन पाई। उसके बाद पैसा खत्म हो गया था। इसके लिए एक बार फिर बजट जारी किया गया है।
विज्ञापन


कोट्स

नगर परिषद जैसे ही चिह्नित स्थल को खाली करवा देता है, वैसे ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। कार्य कराने को लेकर सभी औपचारिकताएं पूरी कर दी गई हैं।

-दुनी चंद ठाकुर, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग

कोटस
नगर परिषद साइट को खाली करवा रहा है, तीन से चार दिन में यह स्थल खाली हो जाएगा। उसके बाद लोक निर्माण विभाग कार्य शुरू कर देगा। -

हितेश कुमार, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed