घुमारवीं (बिलासपुर)। प्रदेश की पहली मलखंब व्यायामशाला घुमारवीं में शुरू हो गई है। केंद्र सरकार की खेलो इंडिया फिट इंडिया योजना के तहत इस व्यायामशाला का शुभारंभ एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश इंदोलिया ने किया। इस अवसर पर उन्होंने हिमाचल में दो और मलखंब के सेंटर खोले जाने के लिए केंद्र सरकार स्तर पर प्रयास किए जाएंगे।
रमेश इंदोलिया ने कहा कि मलखंब हमारी संस्कृति, योग व जिम्नास्टिक का एक मिला जुला रूप है। उन्होंने कहा कि यह वास्तव में शारीरिक व्यायाम ही है। इंदोलिया ने कहा कि इस खेल को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने बताया कि इस खेल को अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल चुकी है और देश में अब तक 210 खिलाड़ियों को सरकार प्रोत्साहन राशि दे रही है। अब तक देश में 100 मलखंब के सेंटर खोले जा चुके हैं। जल्द ही 187 और नए सेंटर खोले जाएंगे। इस अवसर पर उन्होंने हिमाचल के लिए 3 सेंटर देने का आहवान किया। जिसमे से एक सेंटर घुमारवीं में खोला गया। इस मौके पर मलखंब ऐसोसिएशन के प्रदेश अध्य्क्ष राजेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री रविंद्र कुमार मंडल, बी जे पी अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, महामंत्री राजेश ठाकुर, जिला पार्षद गौरव शर्मा, महेंद्र पाल रतवान, पार्षद कपिल शमार्, संदीप शर्मा, कुलदीप डोगरा व अन्य मौजूद रहे।