फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   MP Health Mobile Service Camp organized in Rehri of Jukhaala

Bilaspur News: जुखाला के रीहड़ी में लगाया सांसद स्वास्थ्य मोबाइल सेवा शिविर

Thu, 23 Apr 2026 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 23 Apr 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
MP Health Mobile Service Camp organized in Rehri of Jukhaala
जुखाला के रीहड़ी में मरीजों की जांच करते सांसद मोबाइल टीम के चिकित्सक। स्रोत: आयोजक
42 मरीजों की ओपीडी, ग्रामीणों को मिली राहत
विज्ञापन

-महिलाओं की रही अधिक संख्या, की गई कई बीमारियों की जांच व उपचार

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सांसद अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन में संचालित सांसद स्वास्थ्य मोबाइल सेवा के अंतर्गत बुधवार को श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत जुखाला के गांव रीहड़ी में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इस शिविर में दूर-दराज क्षेत्र के ग्रामीणों को घर-द्वार पर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिलाया गया।

मोबाइल हेल्थ यूनिट के माध्यम से आयोजित इस शिविर में कुल 42 मरीजों की ओपीडी की गई, जबकि 28 विभिन्न प्रकार की जांचें भी की गईं। शिविर में आए मरीजों को विशेषज्ञ टीम द्वारा परामर्श एवं आवश्यक उपचार प्रदान किया गया। शिविर में विभिन्न बीमारियों से ग्रसित मरीजों की पहचान की गई। इस अवसर पर डॉक्टर अशोक धीमान, लैब तकनीशियन सीमा धीमान, फार्मासिस्ट मोनिका एवं पायलट बंटी ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं और शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समन्वयक मितेश कौशल ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि सांसद स्वास्थ्य मोबाइल सेवा का मुख्य उद्देश्य दुर्गम एवं ग्रामीण क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है, ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर जांच, उपचार और परामर्श मिल सके और उन्हें बड़े अस्पतालों तक जाने की आवश्यकता न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed