फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Motivated students to understand the role of each employee

Bilaspur News: छात्रों को प्रत्येक कर्मचारी की भूमिका को समझने के लिए किया प्रेरित

Thu, 30 Apr 2026 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 30 Apr 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Motivated students to understand the role of each employee
डीएवी स्कूल बरमाणा में अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कर्मचारियों को सम्मानित
-डीएवी पब्लिक स्कूल बरमाणा में मनाया अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। डीएवी पब्लिक स्कूल बरमाणा में अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया गया, जिसका उद्देश्य श्रमिकों के योगदान को सम्मान देना और उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत एक मधुर एवं प्रेरणादायक समूह गीत से हुआ। इस गीत ने उपस्थित सभी लोगों के मन में श्रम के प्रति सम्मान एवं एकता की भावना को प्रबल किया। उसके बाद विद्यालय के कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्य अनुभव साझा किए। उन्होंने अपने दैनिक कार्यों, चुनौतियों और जिम्मेदारियों के बारे में बताते हुए यह भी व्यक्त किया कि विद्यालय परिवार का हिस्सा बनकर उन्हें गर्व और संतोष की अनुभूति होती है। उनके विचारों ने सभी को श्रम के महत्व और प्रत्येक कर्मचारी की भूमिका की गरिमा को समझने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य किरण कुमार शर्मा ने सभी कर्मचारियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्था की सफलता उसके कर्मचारियों की निष्ठा, समर्पण और कठिन परिश्रम पर आधारित होती है। उन्होंने कर्मचारियों के अथक प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें विद्यालय की रीढ़ बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे के प्रति सम्मान और सहयोग की भावना व्यक्त की। इस अवसर पर शिक्षक, विद्यार्थी और समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed