फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Motivated children for NEET exam

Bilaspur News: नीट परीक्षा के लिए बच्चों को किया मोटिवेट

Sun, 28 Apr 2024 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Motivated children for NEET exam
नीट परीक्षा के तनाव को प्रबंधित करना महत्वपूर्ण : भारद्वाज
विज्ञापन

--मिनर्वा संस्थान में मोटिवेशनल कार्यक्रम आयोजित

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। मिनर्वा संस्थान ने रविवार को मोटिवेशनल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मिनर्वा संस्थान से नीट यूजी की कोचिंग ले रहे बच्चों को मोटिवेट किया गया।

मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. अरुण भारद्वाज ने बच्चों को परीक्षा संबंधी टिप्स दिए। उन्होंने नीट यूजी की तैयारी कर रहे बच्चों को परीक्षा के समय तनाव मुक्त रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बच्चे तैयारी में अपना सर्वश्रेष्ठ दें और रिजल्ट के बारे में न सोचें। परीक्षा नजदीक आते ही बच्चों में एग्जाम फीवर बढ़ जाता है। नीट परीक्षा के तनाव को प्रबंधित करना महत्वपूर्ण है। परीक्षा की डेट जैसे-जैसे नजदीक आती है छात्रों में घबराहट बढ़ने लगती है। लगभग पूरी तैयारी होने के बाद भी परीक्षा से पहले वह हड़बड़ा जाते हैं। इसका सीधा असर उनके परिणाम पर पड़ता है। जो छात्र तनाव पर सफलतापूर्वक काबू पा लेते हैं, वह आम तौर पर परीक्षा के दिन और उसके बाद अपने शैक्षिक जीवन में बेहतर प्रदर्शन करते हैं। उन्होंने कहा कि तनावपूर्ण समय के दौरान अपने दोस्तों के साथ समय बिताकर उनसे मदद लें। उन्होंने कहा इस मौके पर अभिभावकों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। अभिभावकों को यह कोशिश करनी चाहिए कि परीक्षा के समय में वह अपने बच्चों को तनाव मुक्त रखें। शिक्षण संस्थान के संस्थापक प्रवेश चंदेल और राकेश चंदेल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने नीट परीक्षा के लिए सभी को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर एमडी स्वदेश, आरती चंदेल, अनु चंदेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed