फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Mother-child health wing will start soon in regional hospital bilaspur

क्षेत्रीय अस्पताल में मातृ-शिशु स्वास्थ्य विंग जल्द होगी शुरू

Wed, 24 Aug 2022 12:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Mother-child health wing will start soon in regional hospital bilaspur
क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में बन रहे एमसीएच विंग के भवन का निरीक्षण करते उपायुक्त पंकज राय। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में जल्द ही मातृ-शिशु हेल्थ विंग (एमसीएच) कार्य करना शुरू कर देगी। इससे जिला की गर्भवती महिलाओं और शिशु को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सकेगी। क्षेत्रीय अस्पताल में 10 करोड़ रुपये से लागत से बन रहे एमसीएच विंग की बिल्डिंग का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। उपायुक्त बिलासपुर पंकज राय ने मंगलवार को क्षेत्रीय अस्पताल के अधिकारियों के साथ एमसीएम विंग के विकास कार्यों का जायजा लिया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि एमसीएच विंग के चार मंजिला भवन के निर्माण सहित अन्य सभी आंतरिक कार्य लगभग पूरा हो चुका है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को 29 अगस्त तक बचेे हुए सभी कार्यों को पूर्ण करने, जबकि अस्पताल प्रबंधन को 31 अगस्त तक स्थापित सभी उपकरण भवन में स्थापित करने के के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त राय ने कहा कि एमसीएच में महिलाओं को ऑपरेशन के बाद भर्ती करने की व्यवस्था होगी। इसके साथ ही गायनी ओपीडी, अल्ट्रासाउंड, प्रसव और महिलाओं के संबंधित रोगों का उपचार भी एक ही छत के नीचे होगा। इसके अलावा नवजात बच्चों की स्वास्थ्य देखभाल की भी उचित व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed