Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   More than a fivefold increase in government procurement of natural maize

Bilaspur News: प्राकृतिक मक्की की सरकारी खरीद में पांच गुना से अधिक बढ़ोतरी

Mon, 23 Nov 2026 12:38 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
More than a fivefold increase in government procurement of natural maize
बिलासपुर में प्राकृतिक मक्की बेचने पहुंचे किसान व मौजूद आत्मा परियोजना के अधिकारी। स्रोत: डीपीआ
बिलासपुर में अब तक 97 किसानों से 274 क्विंटल मक्की की हुई खरीद
विज्ञापन

एमएसपी 50 रुपये प्रति किलो होने से किसानों को मिल रहा बेहतर दाम
पिछले साल 32 किसानों से खरीदी थी 50 क्विंटल मक्की

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में प्राकृतिक खेती से उत्पादित मक्की की सरकारी खरीद को इस वर्ष अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। अब तक 97 किसानों से 274.12 क्विंटल मक्की की खरीद की जा चुकी है। पिछले वर्ष 32 किसानों से करीब 50 क्विंटल मक्की खरीदी गई थी। इस तरह पिछले वर्ष की तुलना में इस बार खरीद में पांच गुना से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्रदेश सरकार की ओर से प्राकृतिक मक्की का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 40 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये प्रति किलो किए जाने से किसानों को उपज का बेहतर दाम मिल रहा है।
प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों का कहना है कि पहले उन्हें मक्की 20 से 25 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेचनी पड़ती थी, लेकिन अब सरकार की ओर से निर्धारित एमएसपी मिलने से उनकी आय में सुधार हुआ है। किसानों ने प्राकृतिक मक्की का समर्थन मूल्य बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताया है। उनका कहना है कि इस फैसले से प्राकृतिक खेती के प्रति किसानों का रुझान भी बढ़ा है।
विज्ञापन

सदर विकास खंड की ग्राम पंचायत कचौली के साई कनौता निवासी रतन लाल और बिलासपुर के धौलरा निवासी अखिल शर्मा पिछले तीन से चार वर्षों से प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। दोनों किसान हल्दी, मक्की सहित विभिन्न फसलों का उत्पादन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आत्मा परियोजना के माध्यम से अपनी मक्की सरकारी खरीद केंद्र पर बेची है। इसी तरह श्री नयना देवी जी विकास खंड की ग्राम पंचायत कुटैहला के कृष्ण लाल और मंगल सिंह भी प्राकृतिक खेती के तहत हल्दी, मक्की, गेहूं और अदरक का उत्पादन कर रहे हैं। किसानों के अनुसार सरकार की ओर से फसलों का एमएसपी निर्धारित किए जाने से अब उन्हें बेहतर दाम मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घुमारवीं विकास खंड के कोठी निवासी राम लाल और कुठेहड़ा व मरहाणा के किशोर कुमार पिछले सात से आठ वर्षों से प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहले फसलों के उचित दाम नहीं मिल पाते थे, लेकिन सरकार की खरीद व्यवस्था से अब राहत मिली है। अजय रतन और ओम प्रकाश ने भी कहा कि पहले मक्की 20 से 25 रुपये प्रति किलो बेचनी पड़ती थी, जबकि अब 50 रुपये प्रति किलो दाम मिल रहा है। किसानों से 23 नवंबर को भी मक्की की खरीद की जाएगी।
जिले में दो स्थानों पर स्थापित किए खरीद केंद्र
जिला परियोजना निदेशक आत्मा रितेश गुप्ता ने बताया कि जिले में इस वर्ष अब तक 97 किसानों से 274.12 क्विंटल प्राकृतिक मक्की खरीदी जा चुकी है। पिछले वर्ष 32 किसानों से करीब 50 क्विंटल मक्की की खरीद हुई थी। किसानों की सुविधा के लिए बिलासपुर शहर के निहाल स्थित सिविल सप्लाई गोदाम और घुमारवीं के पट्टा में खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सदर और स्वारघाट क्षेत्र के किसान निहाल स्थित केंद्र में, जबकि झंडूता और घुमारवीं क्षेत्र के किसान पट्टा स्थित केंद्र में अपनी उपज बेच सकते हैं। खरीद केंद्रों पर केवल आत्मा परियोजना से प्रमाणित, हिम परिवार पोर्टल पर पंजीकृत और प्राकृतिक खेती के माध्यम से मक्की उत्पादित करने वाले किसान ही फसल बेच सकेंगे।

जिले के आठ हजार किसान प्राकृतिक खेती से जुड़े
उपायुक्त किरण भड़ाना ने बताया कि जिले में आत्मा परियोजना के माध्यम से करीब आठ हजार किसान प्राकृतिक खेती से जुड़ चुके हैं। लगभग तीन हजार हेक्टेयर क्षेत्र में प्राकृतिक खेती की जा रही है। प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक रूप से उत्पादित मक्की का एमएसपी 50 रुपये, गेहूं का 80 रुपये, हल्दी का 150 रुपये और अदरक का 40 रुपये प्रति किलो निर्धारित किया है। जिला प्रशासन की ओर से संबंधित विभागों के माध्यम से अधिक से अधिक किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed