{"_id":"613a47558ebc3e31e47f555f","slug":"more-than-2-5-lakh-people-got-the-first-dose-in-the-district-corona-vaccination-campaign-continues-there-has-been-a-decrease-in-the-cases-of-infection-corona-testing-is-also-being-given-speed-bilaspur-news-sml383308365","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला में अभी तक 65 प्रतिशत लोगों को लग चुकी है कोरोना वैक्सीन की पहली डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला में अभी तक 65 प्रतिशत लोगों को लग चुकी है कोरोना वैक्सीन की पहली डोज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य महकमा और जिला प्रशासन पूरी सक्रियता व मुस्तैदी से काम कर रहा है। कोरोना वैक्सीनेशन और टेस्टिंग गति दी जा रही है। जिले में 63.9 फीसदी लोगों की टेस्टिंग की जा चुकी है। साथ ही 2 लाख 60 हजार 907 से लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज भी दी जा चुकी है। कोरोना से बचाव के लिए जन जागरूकता अभियान भी जा रही है। समन्वित प्रयासों से जिले में अब कोरोना संक्रमण के मामलों और मृत्यु दर में कमी देखने को मिल रही है।
बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर में बिलासपुर जिले में काफी लोग प्रभावित हुए थे। वहीं दूसरी लहर में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ गया था। इसे देखते हुए टेस्टिंग और वैक्सीनेशन पर काफी जोर दिया गया। वयस्क लोगों के टीकाकरण अभियान में स्वास्थ्य विभाग ने लक्ष्य प्राप्ति के लिए लोगों के घर-घर जाकर भी टीकाकरण किया। 18 से 44 आयु वर्ग के 146535 लोगों, 45 से 59 आयु वर्ग के 77476 और 60 वर्ष से ऊपर के आयु वर्ग के 56896 लोगों को कोरोना रोधी टीके की पहली डोज लागाई जा चुकी है। प्रतिदिन लगभग एक हजार लोगों को कोरोना रोधी वैक्सीन लगाई जा रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि लोगों को कोरोना के बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है।