{"_id":"65b4ef01a1cb0cc9b705d487","slug":"mohit-became-champion-of-badminton-competition-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-112206-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: मोहित बने बैडमिंटन प्रतियोगिता के चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: मोहित बने बैडमिंटन प्रतियोगिता के चैंपियन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ोटा स्कूल में दो दिवसीय प्रतियोतता का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़ोटा में दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन हुआ। यह प्रतियोगिता बाबा बसदी युवक मंडल क्लब की ओर से आयोजित की गई। सिंगल ओपन वर्ग में 36 खिलाड़ियों, सिंगल ओपन डबल वर्ग में 30 और 40 से अधिक डबल वर्ग में 20 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
ओपन सिंगल के विजेता मोहित को 3,100 रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। उपविजेता अभिषेक को 2,100 रुपये और ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया गया। ओपन डबल वर्ग के मुकाबले में मोहित और वंश विजेता रहे। उन्हें 4,100 रुपये और ट्रॉफी जबकि अभिषेक कुमार और अब्बू उपविजेता रहे। उन्हें 3,100 रुपये और ट्रॉफी भेंट की गई। 40 से अधिक डबल वर्ग मुकाबले के विजेता कपिल और अन्य साथियों को 2 हजार रुपये और ट्रॉफी दी गई। उपविजेता सुरेंद्र और साथियों को 1,500 रुपये और ट्रॉफी दी गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ शिवा एजुकेशन ग्रुप के एमडी ई. पुरुषोत्तम शर्मा ने किया। उन्होंने अपनी ओर से युवक मंडल को 11 हजार रुपये दिए। क्लब ने उन्हें स्मृति चिह्न और टोपी पहनाकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर लुहारवीं पंचायत के उपप्रधान प्रदीप रतवान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने युवक मंडल को 11 हजार रुपये प्रदान किए। इस अवसर पर सेवानिवृत्त मुख्याध्यापिका सावित्री देवी, महिला मंडल बड़ोटा के सभी सदस्य, ग्राम पंचायत लुहारवीं के पूर्व उप प्रधान राजेंद्र चंदेल, कर्म सिंह चंदेल, वार्ड सदस्य जगत सिंह, सुरेश पटियाल, विद्या सागर धीमान और अन्य उपस्थित रहे।