फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Mohit and Aarohi got first place in the race.

Bilaspur News: दौड़ में मोहित और आरोही ने पहला स्थान किया प्राप्त

Sun, 01 Oct 2023 07:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 07:28 PM IST
विज्ञापन
Mohit and Aarohi got first place in the race.
- रानी कोटला में खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रानी कोटला में आयोजित सदर खंड के प्राथमिक विद्यालयों की खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में 400 बच्चों ने दमखम दिखाया। समापन अवसर पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और मुख्यातिथि ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

समापन समारोह में सेवानिवृत्त खंड विकास अधिकारी भगत सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। छात्र वर्ग की 50 मीटर दौड़ में मोहित ने पहला, सुमित ने दूसरा स्थान हासिल किया। छात्रा वर्ग में आरोही ने पहला, अनन्या ने दूसरा स्थान हासिल किया। छात्र वर्ग की 100 मीटर दौड़ में मोहित ने पहला, आदर्श ने दूसरा स्थान हासिल किया। छात्रा वर्ग में मनीषा ने पहला, शिवानी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ के छात्र वर्ग में कृष्णा ने पहला, मोहित ने दूसरा स्थान हासिल किया। छात्रा वर्ग में रितिक ने पहला, मनीषा ने दूसरा स्थान हासिल किया। 1500 मीटर दौड़ के छात्र वर्ग में कृष्णा ने पहला, ऋषि ठाकुर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग में मनीषा ने पहला स्थान हासिल किया। गोला फेंक प्रतियोगिता में सुमित ने पहला, विशाल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग में पायल ने पहला और अंशिका ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में सुमित ने पहला, राहुल ने दूसरा स्थान हासिल किया। छात्रा वर्ग में मनीषा ने पहला, करीना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद प्रतियोगिता में सुमित ने पहला, आदित्य ने दूसरा स्थान हासिल किया। खो खो प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में जुखाला प्रथम, नम्होल दूसरे स्थान पर रहा। छात्रा वर्ग में जुखाला ने पहला और नम्होल ने दूसरा स्थान हासिल किया। वॉलीबाल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर उपखंड पंजगाईं और दूसरे स्थान पर उपखंड नम्होल रहा। कबड्डी छात्र वर्ग में कंदरौर और छात्रा वर्ग में जुखाला विजयी रहा। सदर प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी रूमा चंदेल ने बताया कि प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चे अब जकातखाना में 7 अक्तूबर से 11 अक्तूबर तक आयोजित होने वाली जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस मौके पर खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी सदर कृष्णा शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed