फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Mohali man arrested with 1.084 kg of hashish

Bilaspur News: मोहाली का व्यक्ति 1.084 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार

Thu, 15 May 2025 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 15 May 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Mohali man arrested with 1.084 kg of hashish
पुलिस की विशेष टीम ने पंजाब सीमा पार करने से पहले पकड़ा
विज्ञापन

स्वारघाट थाना पुलिस कर रही आगामी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पुलिस की विशेष टीम ने मोहाली के एक व्यक्ति को 1.084 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी चरस की खेप लेकर चंडीगढ़ जा रहा था, लेकिन प्रदेश की सीमा को पार करने से पहले ही वह पकड़ा गया। हालांकि आरोपी ने भागने की भी कोशिश की थी, मगर वह पकड़ लिया गया। वहीं अब स्वारघाट थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार विशेष टीम ने किरतपुर-मनाली फोरलेन पर गरामोड़ा में नाका लगाया था। इसी बीच बिलासपुर की ओर से आ रही एक कार को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक उसे मौके से भगा ले गया। पुलिस टीम ने कार का पीछा शुरू किया। पंजाब सीमा पर आरटीओ बैरियर पर चालक ने कार रोकी और एक पार्सल के साथ बाहर निकल कर जंगल की ओर भाग गया। पुलिस कर्मियों ने उसका पीछा किया और कुछ दूरी पर पकड़ लिया। उसके कब्जे से एक पॉलिथीन का लिफाफा बरामद हुआ, जिसमें 1.084 किलोग्राम चरस पाई गई। आरोपी की पहचान संदीप सिंह एसएएस नगर मोहाली के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed