{"_id":"591f38314f1c1b864bf24f79","slug":"mohali-dsp-car-cuting-chalan","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली के डीएसपी की गाड़ी से उतारी बत्ती, काटा चलान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली के डीएसपी की गाड़ी से उतारी बत्ती, काटा चलान
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Fri, 19 May 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार की ओर से गाड़ी पर बत्ती लगाकर चलने पर रोक के बावजूद पंजाब के एक अधिकारी गाड़ी पर निली बत्ती लगा कर मनाली जा रहे थे। इस दौरान बिलासपुर यातायात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए निली बत्ती को कब्जे में लेकर गाड़ी का चालान भी काटा। यह अधिकारी अपने को मोहाली में डीएसपी बता रहे थे। इसके अलावा वीरवार शाम को भी पुलिस ने संतरी बत्ती वाली गाड़ी को भी पकड़ा था।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह एक इनोवा गाड़ी पीबी 12एन 3435 निली बत्ती लगा कर चंढीगढ़ से मनाली की ओर जा रही थी। इस दौरान बिलासपुर यातायात पुलिस ने कॉलेज चौक पर गाड़ी को रोककर बत्ती उतारने को कहा, लेकिन गाड़ी में बैठे व्यक्ति ने अपने आपको मोहाली का डीएसपी बताते हुए कहा कि वह बत्ती का प्रयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
इस पर यातायात पुलिस प्रभारी नंद लाल कटारिया ने कहा कि सरकार की ओर से बत्ती का प्रयोग करने पर रोक है। इसके बावजूद गाड़ी में सवार व्यक्ति यह सब मानने को तैयार नहीं था। इस पद पुलिस ने गाड़ी पर लगी बत्ती को कब्जे में लेकर चालान भी काट दिया। वहीं वीरवार शाम को ही बिलासपुर पुलिस ने एक गाड़ी को संतरी बत्ती के साथ पकड़ा था। पुलिस ने गाड़ी में लगी बत्ती को कब्जे में लेकर मौके पर चालान काटने के बाद ही गाड़ी को छोड़ा।
विज्ञापन
यातायात प्रभारी नंद लाल कटारिया ने बताया कि नियमों की अवहेलना करने वाले किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस प्रकार के बत्तियों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है। ऐसे में गाड़ी पर बत्ती लगाने का सवाल ही पैदा नहीं होता।