फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Modi government's GST reforms a big gift for the public during the festive season: Katwal

त्योहारी सीजन में मोदी सरकार का जीएसटी सुधार जनता के लिए बड़ा तोहफा : कटवाल

Tue, 30 Sep 2025 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Tue, 30 Sep 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Modi government's GST reforms a big gift for the public during the festive season: Katwal
झंडूता में जीएसटी उत्सव को लेकर दुकानदारों से मिलने पहुंचे विधायक जीतराम कटवाल व अन्य। स्रोत: भ
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वागत समारोह का दिया न्योता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने कहा कि त्योहारी सीजन में मोदी सरकार की ओर से लागू किए गए जीएसटी सुधार देश की जनता के लिए बड़ा तोहफा हैं। यह केवल टैक्स घटाने की पहल नहीं, बल्कि आम जनता को राहत और व्यापारी वर्ग को सुविधा देने वाला ऐतिहासिक कदम है।
उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान जहां कारोबार बढ़ता है, वहीं खपत में भी इजाफा होता है। ऐसे समय में केंद्र सरकार ने रोजमर्रा के उपयोग की सैकड़ों वस्तुओं पर टैक्स घटाकर लोगों की थाली तक राहत पहुंचाई है। कपड़े, मिठाई पैकेजिंग, बच्चों के खिलौने, जूते-चप्पल और अन्य घरेलू सामान अब पहले से सस्ते दामों पर मिल रहे हैं। कटवाल ने कहा कि दुख इस बात का है कि जहां केंद्र सरकार जनता को राहत देने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है, वहीं प्रदेश की कांग्रेस सरकार सीमेंट पर टैक्स बढ़ाकर और पानी की दरों में बेतहाशा वृद्धि करके त्योहारी सीजन की मिठास में कड़वाहट घोल रही है। जीएसटी बचत उत्सव कार्यक्रम के तहत विधायक जीतराम कटवाल ने सुन्हाणी, बरठीं, बल्हसीणा और शाहतलाई के बाजारों में दुकानदारों और व्यापारियों से मुलाकात की। उन्होंने जीएसटी सुधारों पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि ई-इनवॉइसिंग और रिटर्न फाइलिंग को आसान बना दिया गया है, जिससे छोटे दुकानदार भी बिना झंझट कारोबार को सुचारू रूप से चला सकेंगे। इसका असर सीधे तौर पर कीमतों पर पड़ेगा और उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

जीतराम कटवाल ने इस दौरान व्यापारियों व दुकानदारों को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के बिलासपुर आगमन पर एक अक्तूबर को होने वाले स्वागत समारोह में भाग लेने का निमंत्रण भी दिया। कहा कि हिमाचल जैसे छोटे से राज्य से ताल्लुक रखने वाले जेपी नड्डा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा का नेतृत्व कर रहे हैं, जो प्रदेशवासियों विशेषकर बिलासपुर के लोगों के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रीय राजनीति में नड्डा द्वारा हासिल किया गया मुकाम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed